Fair and Festivals of India 2024 |भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले|

Fair and Festivals of India 2024 |भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले|


Fair and Festivals of India 2024 |भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले|

वैकासी विसागम उत्सव -: 

भगवान सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में आयोजित 'वैकासी विशागम' उत्सव में तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्तों ने भाग लिया।

• वैकासी विशाकम तमिल महीने बैसाखी में मनाया जाता है जब विशाखा तारा पूर्णिमा के साथ मेल खाता है और इसे भगवान मुऱूगन की जयंती के रूप में माना जाता है।

• तिरुमाला में भगवान नरसिम्हा स्वामी का जन्म नक्षत्र 'स्वाति नक्षत्रम' धूमधाम से मनाया गया।

द गोल्डन कृष्णा प्रदर्शनी -: 

• 31 मई 2024 को प्रसिद्ध भारतीय कलाकार कृष्ण कन्हाई ने एक भव्य उद्घाटन समारोह में अपना नवीनतम संग्रह  'द गोल्डन कृष्णा' का अनावरण किया।

• प्रदर्शनी में भगवान कृष्ण पर केंद्रित कन्हाई की उत्कृष्ट नई कृतियां प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी 2 जून 2024 तक चली।

• प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण तिरुपति बालाजी की एक अद्भुत आदमकद,  त्रि-आयामी पेंटिंग है , जिसे 24 कैरेट सोने से सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है और इसकी मांप 5 फीट × 8 फीट है।

खीर भवानी मेला -:

12 जून 2024 को जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडित समुदाय के 5000 से अधिक लोगों ने वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की।

14 जून को ज्येष्ठ अष्टमी पर मनाया जाने वाला वार्षिक खीर भवानी मेला गंदेरबल के तुलमुल्ला , कुपवाड़ा के टिक्कर ,  अनंतनाग के लक्तीपोरा ऐशमुकाम , कुलगाम के माता त्रिपुर सुंदरी देवसर और कुलगाम के माता खीरभवानी मंजगाम में मनाया गया।

अमरनाथ यात्रा के बाद कश्मीर में हिंदुओं का यह सबसे बड़ा त्यौहार है और जम्मू-कश्मीर में इसका बहुत महत्व है।

प्रसिद्ध अंबुबाची मेला -: 

23 से 26 जून 2024 तक असम में कामाख्या मंदिर में प्रसिद्ध अंबुबाची मेले का आयोजन हुआ।

• यह आयोजन देवी कामाख्या के वार्षिक मासिक धर्म का जश्न मनाता है जो प्रजनन और नारीत्व का प्रतीक है।

51 शक्तिपीठों में से एक कामाख्या मंदिर के गर्भग्रह के दरवाजे उत्सव के दौरान बंद रहे। 26 जून 2024 को द्वार फिर से खुले।

अंबुबाची का अर्थ है पानी से बोलना और इसका यह भी अर्थ है कि इस महीने में होने वाली बारिश धरती को उपजाऊ और प्रजनन के लिए तैयार करती है। इस अवधि के दौरान दैनिक पूजा स्थगित कर दी जाती है।

राष्ट्रीय पोसन उत्सव -: 

श्रीलंका द्वीप में राष्ट्रीय पोसन उत्सव मनाया गया। पोसन पोया दिवस श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन का प्रतीक है , जब सम्राट अशोक के पुत्र अरहत महिंदा ने श्रीलंका के राजा को पहला उपदेश दिया था।

• वही 18 से 24 जून की अवधि को पोसन सप्ताह के रूप में नामित किया गया है।

• इस अवसर पर पूरे द्वीप में सभी मादक पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

रज महोत्सव 2024 -: 

उड़ीसा में आमतौर पर जून के मध्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार तीन से चार दिनों तक चलता है। इस वर्ष 14 जून से यह मनाया गया।

• रज महोत्सव का धार्मिक महत्व क्योंकि यह हिंदू देवी दुर्गा की पूजा से जुड़ा है।

• त्योहार की शुरुआत पहले दिन से होती है जिसे पहिली रज के नाम से जाना जाता है। दूसरा दिन जिस मिथुन संक्रांति या रज संक्रांति कहा जाता है।

भूदाहा या बासी रज , तीसरा दिन विश्राम और आनंद का दिन है।


चर्चित व्यक्ति 2024 Current Affairs


Fair and Festivals of India 2024 |भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले|

पीवी सिंधु 

• भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

• छोटे बच्चों और युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को तंबाकू नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया।

रुचिरा कंबोज 

• संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज 35 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हुई , इस दौरान उन्होंने भूटान , दक्षिण अफ्रीका और यूनेस्को में भारतीय दूत के रूप में काम किया।

• कंबोज 1987 सिविल सेवा बैच की अखिल भारतीय महिला टॉपर और 1987 विदेश सेवा बैच की टॉपर थी।

• वह 2 अगस्त 2022 को न्यूयॉर्क में भारत की स्थाई प्रतिनिधि / राजदूत बनीं।

साहिल चौहान 

• एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने एपिस्कोपी में मेज़बान साइप्रस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज T20 शतक (27 गेंदों में) लगाया और इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के (18) लगाए।

सुनीता विलियम्स 

• भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को उडा़ने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया।

• 58 वर्षीय विलियम एक भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने इस मिशन पर अपनी तीसरी यात्रा की है।

ओलेग कोनोनेंको 

• रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको स्पेस में 1000 दिन पूरा करने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

• उन्होंने 2008 के बाद से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की अपनी पांचवीं यात्रा के दौरान 4 जून 2024 को यह उपलब्धि हासिल की।

अनामिका बी. राजीव 

• सब लेफ्टिनेंट अनामिका बी. राजीव भारतीय नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनी , जिनका पासिंग आउट परेड नौसेना वायु स्टेशन INS राजली , अरक्कोनम में रनिपेट जिले में आयोजित किया गया।

• केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पहले कमीशन प्राप्त नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट जामयांग त्सेवांग ने भी एक योग्य हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में सफलतापूर्वक स्नातक की उपाधि प्राप्त की।


Post a Comment

0 Comments