List of State Wise Classical Dance in India for SSC CGL in 2024

List of State Wise Classical Dance in India for SSC CGL in 2024 


List of State Wise Classical Dance in India for SSC CGL in 2024

1. In which state did Bharatnatyam originate ?

Tamil Nadu 

भरतनाट्यम नृत्य की उत्पत्ति सादिर से हुई है

सादिर नृत्य तमिलनाडु के मंदिरों में नृत्य करने वाली देवदासियों द्वारा किया जाता है 

इसे शास्त्री नृत्य की अन्य सभी शैलियों की जननी भी कहा जाता है

भरतनाट्यम नृत्य का इतिहास लगभाग 2000 वर्ष पुराना माना जाता है 

यह नृत्य एकल या समुह रूप में प्रस्तुत किया जाता है

भरतनाट्यम की जानकारी भरत मुनि के नाट्यशास्त्र सहित कई प्राचीन ग्रंथों में मिलती है 

प्रमुख ब्यक्तियों के नाम  -: 

1. यामिनी कृष्णमूर्ति 

2. मिनाक्षी सुंदर पिल्लई 

3. कृष्ण अय्यर 

4. मृणालिनी साराभाई


2. Which of the following is a dance from recognised by UNESCO ?

Kalbeliya Dance

इसे वर्ष 2010 में UNESCO की ICH की सूची में शामिल किया गया था।

कालबेलिया नृत्य कालबेलिया समुदाय के पारंपरिक जीवन शैली की एक झलक है।

कालबेलिया नृत्य का एक और अनूठा पहलू यह है कि इसे केवल महिलाओ द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, जबकी पुरुष वाद्य यंत्र बजाते हैं और संगीत प्रदान करते हैं।

राज्य के अन्य प्रमुख लोकनृत्य -: 

1. घूमर - इस नृत्य को राजस्थान का रजवाडी नृत्य भी कहते हैं ।

2. भवई

3. कच्ची घोड़ी

4. ख्याल नृत्य 


3. Which of the following dances is mainly dedicated to Lord Jagannath ?

Odissi Dance

राज्य: उड़ीसा से संबंधित

आधार: भरतमुनि के नाट्यशास्त्र और नंदिकेश्वर के अभिनय दर्पण पर आधारित है। 

उड़ीसा का जन्म मंदिर में नृत्य करने वाली देवदासियों के नृत्य से हुआ था।

ओडिसी नृत्य के प्रारम्भिक उदाहरण - 

उदयगिरि - खंडगिरि की गुफाएँ 

ब्रह्मेश्वर मंदिर के शिलालेखों में तथा कोणार्क के सूर्य मंदिर के केन्द्रीय कक्ष में ओडिसी नृत्य का उल्लेख मिलता है।

ओडिसी से संबंधित प्रमुख ब्यक्तियो के नाम -:

दुर्गा चरण रणबीर 

सोनल मानसिंह 

केलुचरण महापात्र 


4. 'Mohiniyattam' is a traditional dance , in which state of India did this dance originate ?

Kerala 

मोहिनीअट्टम की विषय वस्तु प्रेम तथा भगवान के प्रति समर्पण पर आधारित है।

नृत्य में सफेद या हल्के सफेद कपड़ो का उपयोग किया जाता है। 

मोहिनीअट्टम ताश्य से प्रेरित है, जिसमें कोमल, शांत और सौम्य रूप से नृत्य किया जाता है।

संगीत उपकरण - मृदंग या मध्यालय (बैरल ढोल), बांसुरी, वीणा 

प्रमुख ब्यक्तियो के नाम -:

हेमा मालिनी

सुनंदा नायर 

नारायण मेनन

कल्याणी अम्मा


5. The most popular classical dance in Kerala is Kathakali.

कथकली दो शब्दों (कथा+कली) से मिलकर बना है, जिसमें कथा का अर्थ है - कहानी और कली का अर्थ है - नाटक।

कथकली का उदय 17वीं शताब्दी में त्रावणकोर (वर्तमन में केरल) में हुआ था।

कथकली ऋषि भरतमुनि द्वारा लिखित नृत्य पर प्राचीन ग्रंथ नाट्यशास्त्र पर आधारित है। 

कथकली नृत्य, संगीत, भाव-भंगिमा और नाटक का संयोजन है। 

नृतक द्वारा देवताओँ, राजाओं और राक्षसों की  भूमिका का निरूपण किया जाता है।

यह नृत्य समुह मे किया जाता है। 

आमतौर पर यह नृत्य पुरुष मंडली द्वारा किया जाता है। 

प्रमुख ब्यक्तियों के नाम -: 

1. गोपीनाथ, 

2. कोट्टकल शिवरमन, 

3. रीता गंगुली। 


6. 'Kuchipudi' is the dance style of which state ?

Andra Pradesh 

कुचिपुड़ी नृत्य का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कुचेलुपुरम गांव के नाम पर पड़ा है 

भागवत पुराण की कहानियाँ र आधारित

प्रारंभ में कुचिपुड़ी , यक्षगान का ही भाग हुआ करता था.

कुचिपुड़ी नृत्य केवल पुरुषों द्वारा किया जाता था।

राज्य के अन्य प्रमुख लोक नृत्य -:

ढीमसा (आदिवासी लोक नृत्य है।)

प्रमुख ब्यक्तियों के नाम -: 

1. वी सत्यनारायण शर्मा 

2. यामिनी कृष्णमूर्ति 

3. वेम्पति चिन्ना सत्यम् 

4. सिद्धेन्द्र योगी 


7. Which of the following is the classical dance of Uttar Pradesh?

Kathak 

यह जो नृत्य है वह भगवान कृष्ण के द्वारा किया गया था इसलिए इसको नटवारी नृत्य के नाम से भी जानते हैं 

लखनऊ घराने के ईश्वरी प्रसाद को कथक का जनक कहा जाता है 

कथक शब्द का उद्भव कथा शब्द से हुआ है जिसका शब्दिक अर्थ है - कथा कहना 

यह नृत्य मुख्य रूप से उत्तरी भारत में किया जाता है 

यह मुख्य रूप से एक मंदिर या गांव का प्रदर्शन या जिसमें नृतक प्राचीन ग्रंथों की कहानियां सुनाते हैं 

कथक शास्त्री नृत्य का एकमात्र रूप है जो हिंदुस्तानी या उत्तर भारतीय संगीत से संबंधित है 

प्रमुख घराने -: 

1. जयपुर घराना 

2. लखनऊ घराना

3. बनारस घराना 

4. रायगढ़ घराना

इस नृत्य से संबंधित हैं 

प्रमुख व्यक्तित्वों के नाम -: 

1. सितारा देवी 

2. विद्यागोरी अडकर 

3. लच्छू महाराज 

4. बिरजू महाराज 


8. 'Satriya' classical dance is related to which state ?

Assam 

उत्पति -: कृष्ण - केन्द्रित वैष्णो मठ से 

इस नृत्य में भगवान विष्णु की पौराणिक कथाओं का समावेश होता है 

इसका श्रेय / संस्थापक 15 शताब्दी के भक्ति आंदोलन के विद्वान और संत महापुरुष श्रीमंत शंकर देव को दिया जाता है 

वर्ष 2000 में संगीत नाट्य अकादमी द्वारा शास्त्री नृत्य का दर्ज दिया गया था 

संबंधित व्यक्ति -: 

1. टंकेश्वर हजारिका वोरवायन

2. अनीता शर्मा 

3. जोगेन दत्ता ब्यान 

राज्य के अन्य प्रमुख नृत्य -: 

बिहु नृत्य - यह नृत्य अस्मिया संस्कृति का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा है 

यह खुशी एवं उत्सव का प्रतीक है


9. Classical dance 'Manipuri' belongs to Manipur.

इसका नाम इसकी उत्पति स्थल (मणिपुर) के नाम पर पड़ा है 

यह नृत्य मुख्यतः हिंदू वैष्णव प्रसंगों पर आधारित होता है जिसमें राधा और कृष्ण के प्रेम प्रसंग प्रमुख हैं 

यह नृत्य 18वीं शताब्दी में वैष्णव संप्रदाय के साथ विकसित हुआ 

विष्णु पुराण, भागवत पुराण तथा गीत गोविंद की रचनाओं से आई विषय वस्तुएँ इसमे प्रमुख रूप से उपयोग की जाती हैं 

संबंधित व्यक्ति -: 

झावेरी बहने ( नैना, स्वर्णा, रंजना, दर्शन)

गुरु विपिन सिंह और माधुरी देवी 


10. Which of the following folk dance is related to Lakshadweep ?

Lava Lok Nratya

यह मुख्‍य रूप से लक्षद्वीप के पुरूषों द्वारा किया जाने वाला एक लोक नृत्य है.

यह उत्सव के अवसरों पर किया जाने वाला नृत्य की एक प्रसिद्ध पारम्परिक शैली है।

लावा नृत्य लक्षद्वीप के मिनीकॉय द्वीप का सबसे लोकप्रिय नृत्य है।

लावा शब्द संगीत, गीत और लय के सुंदर भावों को दर्शाता है।

इसमे पक्तिबंध होकर ढोलों की आवाज के साथ नृत्य किया जाता है। 

अन्य प्रमुख नृत्य -:

लोक कली - लोक कली नृत्य का अर्थ है - छडी नृत्य।

पुरूषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। 


11. Which of the following is a popular mask dance in south Malabar ?

Kumattikali

से कुम्मटिकली के नाम से भी जाना जाता है।

यह केरल का एक रंगीन मुखोटा नृत्य है।

जो कि त्रिशूर जिले, पक्कड़ जिले एवंम दक्षिण मालाबार में प्रचलित है।

यह मुख्‍य रूप से ओणम त्यौहार के अवसर पर किया जाता है।

इस नृत्य के विषय अधिकतर रामायण की कहानियां, द्वारिका धाम, शिव की कहानी जैसी लोक कथाओ से लिए गए हैं। 

मुखोटा और मुखोटा युद्ध नृत्य अरुणाचल प्रदेश का प्रसिद्ध लोक नृत्य है।

सिक्किम: लामा नृत्य या छम एक मुखोटा नृत्य है जिसे बौद्ध लामा (साधु) द्वारा विशेष अवसर जैसे पंग लहबसोल उत्सव पर प्रस्तुत किया जाता है। 

हेमिस उत्सव - मुखोटा नृत्य (लद्दाख)। 


12. 'Povdas' dance style is related to which of the following states ?

Maharashtra

यह नृत्य महान मराठा शासक श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की घटनाओं पर आधारित है 

पोवदास शब्द का अर्थ है - शानदार शब्दों में एक कहानी का वर्णन  

राज्य के अन्य प्रमुख नृत्य  -: 

1. धगारी नृत्य, 

2. गाजा नृत्य

3. गोधल नृत्य, 

4. तमाशा नृत्य 


13. Cherava dance is the traditional dance of which state?

Mizoram

इस नृत्य में ज्यादातार छः से आठ लोग होते हैं जो जमीन पर क्षैतिज रूप से रखे बांस पर बांस की डंडियों को जोड़े रखते हैं ।

इसे बांस नृत्य के नाम से भी जाना जाता है।


14. Which of the following is a dance form of the state of Uttarakhand ?

Choliya 

यह उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र का एक प्रसिद्ध नृत्य है।

यह एक मार्शल आर्ट नृत्य है , जो कि राज्य के कुमाऊंनी लोगों द्वारा बारात के अवसर पर किया जाता है ।


15. 'Veergaso Dance' performed during Dussehra festival holds a special place among the folk dance of which state ?

Karnataka

यह मैसूर में होने वाला दशहरा जुलूस में किए जाने वाले नृत्यों में से एक है।

यह शैव परंपरा का एक धार्मिक वीर नृत्य है।

हिंदू पौराणिक कथाओं पर आघारित एक लोक नृत्य है।

राज्य के अन्य प्रमुख नृत्य -: 

कमसाले - यह राज्य का एक पारंपरिक लोक नृत्य है।

हम्पी नृत्य महोत्सव - इसे विजय उत्सव के नाम से भी जाना जाता है।

यह राज्य का एक सांस्कृतिक उत्सव है जिसे विजय नगर शासन काल के समय से मनाया जाता रहा है।

List of State Wise Classical Dance in India for SSC CGL in 2024


16. Which of the following dances is associated with West Bengal ?

1. Gambhira 

2. Dhali 

3. Jatra 

गंभीरा , धाली और जात्रा पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध नृत्य हैं।

गंभीरा - यह शक्ति उपासक का एक पवित्र भक्ति नृत्य है।

घाली नृत्य - राजा प्रतापाप्दित्य के शाशन काल के दौरान इस नृत्य का जन्म हुआ ।

यह नृत्य दो लोगों द्वारा बैंत और बांस की हड्डियों को हथियार के रूप में उपयोग करके किया जाता है।

यात्रा नृत्य -  इसमें विवेक और नियति (भय) दो आकृतियाँ हैं जो इस नृत्य में दर्शकों का ध्यान खींचती हैं।


17. Which of the following dance form is derived from martial arts practices

Chhau

छऊ नृत्य मार्शल और लोक परम्पराओं के साथ एक अर्ध-शास्त्री भारतीय नृत्य है।

उत्पत्ति - मयूरभंज से कलिंग क्षेत्र में।

यह नृत्य उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में विभिन्न रूपों में फैला हुआ है।

इस नृत्य के तीन प्रकार हैं - 

मयूरभंज छऊ - उड़ीसा में कहा जाता है।

सरायकेला छऊ- झारखंड में कहा जाता है.

पुरुलिया छऊ - पश्चिम बंगाल में कहा जाता है। 


18. 'Gheriya dance' is related to Gujarat.

गुजरात के आदिवासी समुदाय के द्वारा किया जाता है।

इसमे चमकीले रंग के कपडे पहन कर गेंदे की फूलों की माला और पारंपरिक गहने पहन कर नृत्य किया जाता है।

दीवाली त्यौहार के दौरान 'माताजी (देवी अम्मा)' की पूजा करने के लिए किया जाता है।

राज्य के अन्य प्रमुख लोकनृत्य -: 

गरबा 

डांडिया 

भवई

हल्लीसाका (यह एक सामूहिक नृत्य है)


19. 'Mathuri' folk dance is related to Telangana.

तेलंगाना राज्य के उमजी और इंट्रावैली वन में रहने वाली जंजातियों द्वारा इस लोकनृत्य का अभ्यास किया जाता है।

श्रावण के महीने में यह लोकनृत्य किया जाता है।

नृत्य करते समय नर्तक स्वयं को धर्म निरर्पेक्ष मानकर और भक्ति धुन गाते हैं।

राज्य के अन्य प्रमुख लोकनृत्य -: 

पेरिनी शिवतंदवम

लम्बाडी नृत्य 

गुसाडी नृत्य 


20. Nati dance is popular in Himachal Pradesh.

यह नृत्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रांतीय संस्कृति से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है।

इसकी शैली काफी हद तक श्री कृष्ण और गोपियों के द्वारा किये जाने वाले रासलीला के समान हैं।

परम्परागत रूप से ढोल- ढंमाऊ नामक वाद्ययंत्र के ताल पर इस नृत्य को प्रस्तुत किया जाता है।

राज्य के अन्य प्रमुख लोकनृत्य -:

छम नृत्य 

थोडा नृत्य 

लोसर नर्त्य 

शोना नृत्य 

डंडाृस नृत्य 


21. 'Mamita Dance' is related to Tripura.

यह त्रिपुरा के कलोई समुदाय द्वारा किया जाने वाला एक प्रमुख लोक नृत्य है। 

यह राज्य का एक फसल उत्सव है। 

इस दिन त्रिपुरी लोग नई कटी हुई फसलें चढ़ाकर मलमा और खुलुमा देवताओं की पूजा करते हैं।

 राज्य के अन्य प्रमुख लोक नृत्य -: 

गोरिया नृत्य

होजागिरी नृत्य

लेबांग नृत्य

संगराई नृत्य


22. 'Bhand Pather' is a dance of Kashmir.

भांड पाथेर कश्मीर में किये जाने वाले रंगमंच नृत्य का एक रूप है। 

यह समाज में प्रचलित सामान्य जीवन, परंपराओं और बुराइयों को दर्शाता है। 

भांड पाथेर हिंदू शासकों के समय में हिंदू मंदिरों में खेला जाता था।

कल्हण अपनी रचना 'राजतरंगिनी' में उस समय अपनी लोकप्रियता का वर्णन करते हैं। 

राज्य के अन्य प्रमुख लोकनृत्य -: 

दुमहाल नृत्य

रौफ नृत्य

बच्चा नगमा

हाफ़िज़ा नृत्य

भांड जशन 


23. 'Aluyattu' folk dance is related to Nagaland.

यह राज्य के  कोन्याक जनजाति द्वारा किया जाने वाला एक प्रमुख लोकनृत्य है।

राज्य के अन्य प्रमुख लोकनृत्य -: 

मोडसे नृत्य

तितली नृत्य

सदल नृत्य

चंगाई नृत्य

कुकी नृत्य 


24. 'Birhor' dance is a tribal folk dance of Jharkhand.

बिरहोर भारत की एक प्रमुख जनजाति है।

बिरहोर जनजाति मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार आदि राज्यो में पाये जाते हैं। 

राज्य के अन्य प्रमुख लोकनृत्य -: 

कडसा नृत्य

इस नृत्य को कलश (मिट्टी के बर्तन) को लेकर किया जाता है।

आमतौर पर इस नृत्य शैली में महिलाएं अपने कंधों पर या सिर पर 'कलश' लेकर प्रदर्शन करती हैं।

यह महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य है और पुरुष सिर्फ वाद्य यंत्र बजाते हैं। 


25. Laho is a dance of Meghalaya.

लाहो नृत्य मेघालय का प्रसिद्ध नृत्य है।

यह नृत्य जयंतिया या पनार लोगों का एक रंगीन एवं जीवंत त्यौहार है।

इस नृत्य को लड़के - लड़कियों द्वारा किया जाता है।

राज्य के अन्य प्रमुख लोकनृत्य -: 

वेहदींखलम 

यह जयंतिया जनजाति का सबसे महत्वपूर्ण नृत्य उत्सव है। 


List of State Wise Classical Dance in India for SSC CGL in 2024







Post a Comment

0 Comments