Previous Year paper of UP B.ed Entrance Exam |2021|

Aspiring teachers may find the process of getting ready for the B.Ed. Entrance Exam to be both difficult and gratifying. We will examine the B.Ed. Entrance Exam 2021 previous year's paper in this guide, providing insightful analysis and useful tips to ensure your success. Through an analysis of the exam pattern, question patterns, and important topics for 2021, this material seeks to provide you with the information and self-assurance you need to succeed in your next exam.

Previous Year paper of UP B.ed Entrance Exam |2021|


बी.एड. प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना भावी शिक्षकों के लिए कठिन और संतोषजनक दोनों हो सकता है। इस मार्गदर्शिका में, हम बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2021 के पिछले वर्ष के पेपर का विश्लेषण करेंगे, जिससे आपको सफलता सुनिश्चित करने के लिए मूल्यवान विश्लेषण और उपयोगी टिप्स प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा पैटर्न, प्रश्न प्रकार और 2021 के महत्वपूर्ण विषयों के विश्लेषण के माध्यम से, यह सामग्री आपको आगामी परीक्षा में सफल होने के लिए आवश्यक जानकारी और आत्मविश्वास प्रदान करने का प्रयास करती है।

Previous Year paper of B.ed Entrance Exam |2021|

1. वायुमंडल की संरचना मे धरातल से कौन सा मंडल 32-60 किमी ( km ) के मध्य स्थित है ?

1. आयनमण्डल
2. ओजोनमंडल
3. बाह्यमण्डल
4. क्षोभमण्डल

Ans - 2

2. मध्य एशिया के स्टेपी छेत्र के निवासियों द्वारा बनाये गये मानवीय आवास को क्या कहते हैं ?

1. युर्त
2. तिपि
3. इग्लू
4. क्राल

Ans - 1

3. बच्चों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा किस वर्ष "मिशन इंद्रधनुष" योजना शुरू की गई?

1. साल 2016
2. साल 2014
3. साल 2012
4. साल 2010

Ans - 2

4. जब किसी देश की प्रधान मुद्रा स्वर्ण में परिवर्तन शील होती है, तो इस मौद्रिक व्यवस्था को क्या कहा जाता है?

1. हीनार्थ प्रबंध
2. मुद्रा संकुचन
3. स्वर्णमान
4. कर्ब ट्रेडिंग

Ans - 3

5. किस गवर्नर-जनरल के कार्यकाल में "अहस्तछेप की नीति" अपनाई गई?

1. सर जॉन मैकफरसन
2. सर जॉन शोर
3. सर जॉर्ज बार्लो
4. चार्ल्स मेटकोफ़

Ans - 2

6. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राष्ट्रपति को उसके कार्यों के बारे में जानकारी एवं सलाह देने हेतु एक मंत्रिपरिषद की व्यवस्था की गई है?

1. अनुच्छेद 74
2. अनुच्छेद 86
3. अनुच्छेद 97
4. अनुच्छेद 65

Ans - 1

7. राज्यसभा एक स्थायी सदन है, जो कभी भी भंग नहीं होता, उसके सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

1. 4 वर्ष
2. 7 वर्ष
3. 10 वर्ष
4. 6 वर्ष

Ans - 4

8. मानव सेवा के लिए स्थापित "रेडक्रॉस" का मुख्यालय कहां स्थित है?

1. स्विट्ज़रलैंड की राजधानी ज़ेनेवा में
2. ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में
3. फ्रांस की राजधानी पेरिस में
4. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में

Ans - 1

9. मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष किस तिथि को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है?

1. 16 जून
2. 11 अक्टूबर
3. 29 अगस्त
4. 23 जनवरी

Ans - 3

10. रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा शांति निकेतन की स्थापना किस राज्य में हुई थी?

1. तमिलनाडु
2. कर्नाटक
3. मध्य प्रदेश
4. पश्चिम बंगाल

Ans - 4

11. भारत-चीन युद्ध के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का गठन किस वर्ष किया गया?

1. साल 1963
2. साल 1960
3. साल 1958
4. साल 1965

Ans - 1

12. सूर साम्राज्य के संस्थापक अफगान वंशीय शेरशाह सूरी किस युद्ध के बाद दिल्ली की गद्दी पर बैठे?

1.पानीपत का युद्ध - 1526 ई
2. खानवा का युद्ध - 1527 ई
3. चंदेरी का युद्ध - 1528 ई
4. बिलग्राम का युद्ध - 1540 ई

Ans - 4

13. किस अधिवेशन में मुस्लिम लीग ने कांग्रेस के साथ मिलकर एक संयुक्त समिति की स्थापना की थी?

1. मद्रास अधिवेशन - 1914
2. लखनऊ अधिवेशन - 1916
3. कलकत्ता अधिवेशन - 1917
4. दिल्ली अधिवेशन - 1918

Ans - 2

14. जब भारतीय न्यायिक पद्धति में लोकहित मुक़दमा (पीआईएल) लाया गया था, तब भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन थे ?

1. दीपक मिश्रा
2. नारायण सिंह
3. तीरथ सिंह ठाकुर
4. पी.एन.भगवती

Ans - 4

15. "पीपुल्स डेली" किस एशियाई देश से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार - पत्र है ?

1. कोलंबो (श्रीलंका)
2. बीजिंग (चीन)
3. दिल्ली (भारत)
4. ढाका (बांग्लादेश)

Ans - 2

16. "भारत रत्न" पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?

1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
2. आशापूर्णा देवी
3. डॉ. जाकिर हुसैन
4. भगवती देवी

Ans - 1

17. प्रकाश पादुकोण किस खेल से संबंधित है ?

1. क्रिकेट से
2. वाटर पोलो से
3. बेड मिंटन से
4. फुटबॉल से

Ans - 3

18. संयुक्त राष्ट्र संघ के किस अंग को "विश्व का पुलिसकर्मी" भी कहां जाता है ?

1. महासभा
2. सुरक्षा परिषद्
3.प्रन्यास परिषद
4. सचिवालय

Ans - 2

19. दक्षिण - पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ "आसियान"   ( ASEAN ) किस वर्ष स्थापित किया गया था ?

1. 08 अगस्त 1967
2. 12 सितम्बर 1972
3. 31 जुलाई 1962
4. 18 अगस्त 1977

Ans - 1

20. प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी किस शास्त्री नृत्य में पारंगत हैं ?

1. कथक्कली
2. कुचिपुड़ी
3. मोहिनीअट्टम
4. भरतनाट्यम

Ans - 3

21. "Train to Pakistan" के लेखक कौन हैं ?

1. नीरद C. चौधरी
2. खुशवंत सिंह
3. अभिताभ घोष
4. मोरारजी देसाई

Ans - 2

22. स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविधालय विधेयक 2021, किस राज्य की विधान सभा द्वारा पारित किया गया ?

1. असम
2. आंध्र प्रदेश
3. ओडिशा
4. अरुणाचल प्रदेश

Ans - 3

23. अगस्त 2021 में भारत सरकार के किस मंत्रालय ने "सुजलाम अभियान" की शुरुआत की है ?

1. जल शक्ति मंत्रालय
2. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
3. पेट्रोलियम एवं ऊर्जा मंत्रालय
4. सहकारिता मंत्रालय

Ans - 1

24. पंजाबी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?

1. सिन्धी
2. गुरुमुखी
3. देवनागरी
4. इनमें से कोई नहीं

Ans - 2

25. भारत में प्रथम स्थापित परमाणु-संयंत्र  (atomic plant) कौन सा है ?

1. कैटेनोम परमाणु-संयंत्र
2. कुडनकुलम परमाणु-संयंत्र
3. तारापुर परमाणु-संयंत्र
4. भाभा परमाणु-संयंत्र


Previous Year paper of B.ed Entrance Exam |2020|


Ans - 3

26. CAD का पूर्ण रूप क्या है ?

1. Computer Aided Design
2. Call All Design
3. Cash All Daily
4. Computer All Design

Ans - 1

27. निम्नलिखित में से किसने तीसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था ?

1. महात्मा गांधी
2. मदन मोहन मालवीय
3. डॉ. भीमराव अम्बेडकर
4.चितरंजन दास

Ans - 3

28. निम्नलिखित में से कोन सा अनुच्छेद सुमेलित नहीं है ?

1. अनुच्छेद 343 - संघ की राजभाषा
2. अनुच्छेद 351 - सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के लिए राजभाषा
3. अनुच्छेद 345 - राज्य की राजभाषा
4. अनुच्छेद 344 - राजभाषा पर संसदीय समिति एवं आयोग

Ans - 2

29. कपास की खेती के लिए उपयुक्त काली मिट्टी को किस अन्य नाम से जाना जाता है ?

1. बांगर मिट्टी
2. सोनार मिट्टी
3. रेगूर मिट्टी
4. खादर मिट्टी

Ans - 3

30. उत्तरी भारत के विशाल मैदान (गंगा का मैदान) एवं दक्कन पठार का किस पर्वत श्रंखला द्वारा विभाजन किया जाता है ?

1. विंध्याचल पर्वत श्रंखला
2. सतपुड़ा पर्वत श्रंखला
3. अरावली पर्वत श्रंखला
4. अजंता पर्वत श्रंखला

Ans - 1

31. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी निम्नलिखित में किस स्थान पर स्थित है ?

1. कार निकोबार
2. माया बन्दर
3. लक्षद्वीप
4. बैरन द्वीप

Ans - 4

32. महाराष्ट्र के किस प्रसिद्ध संत ने रामायण पर भावार्थ रामायण नामक टीका लिखी ?

1. रामदास
2. एकनाथ
3. नामदेव
4. ज्ञानदेव

Ans - 2

33. ओ. चन्द्रशेखरन जिनका अगस्त 2021 में निधन हो गया, इन्होने किस खेल में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया ?

1. क्रिकेट
2. तीरंदाजी खेल
3. हॉकी
4. फुटबॉल खेल

Ans - 4

34. केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा भारत के किस शहर में पहला कार्यात्मक स्मॉग टावर का उद्घाटन किया गया ?

1. चेन्नई
2. विशाखापट्टनम
3. दिल्ली
4. कोलकाता

Ans - 3

35. निम्नलिखित में कौन मौर्य सम्राट अशोक के मेरठ एवं टोपरा शिलालेखों को दिल्ली ले गया था ?

1. मोहम्मद गोरी
2. फिरोजशाह तुगलक
3. जलालुद्दीन फ़िरोज़
4. ग्यासुद्दीन तुगलक

Ans - 2

36. भारत के प्रधान मंत्री उसकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में भाग नहीं ले सकता जब

1. वह गठबंधन सरकार चलाती हो
2. वह राज्यसभा का सदस्य हो
3. वह लोकसभा का सदस्य हो
4. जब उसके पास कम संसद हो

Ans - 2

37. एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कहाँ स्थित है ?

1. आंध्र प्रदेश
2. तेलंगाना
3. उड़ीसा
4. मणिपुर

Ans - 3

38. वाचस्पति पुरस्कार किस संस्था/मंत्रालय द्वारा दिया जाता है ?

1. के.के. बिड़ला फाउंडेशन
2. साहित्य कला अकादमी
3. अजीज प्रेमजी फाउंडेशन
4.संस्कृति मन्त्रालय

Ans - 1

39. "हॉर्नबिल" त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है ?

1. नागालैंड
2. मिजोरम
3. मणिपुर
4. मेघालय

Ans - 1

40. उद्योगो के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए सर्वोच बैंक कौन सा है ?

1. एक्सिस बैंक
2. एसबीआई
3. आईडीबीआई
4. आईसीआईसीआई

Ans - 3

41. कंप्यूटरो में प्रयुक्त आई. सी. चिप बनती है?

1. सिलिकॉन से
2. आयरन ऑक्साइड से
3. चांदी से
4. क्रोमियम से

Ans - 1

42. "मल्टी-प्रोसेसिंग" होती है

1. बिना किसी प्रोसेसर के
2. एक से अधिक प्रोसेसर द्वारा
3. एक प्रोसेसर द्वारा
4. ऊपरोक्त में से कोई नहीं

Ans - 2

43. भारत ने अगस्त 2021 में किस देश के साथ दक्षिण-चीन सागर में नौसैनिक अभ्यास किया ?

1. वियतनाम
2. सिंगापुर
3. फिलीपींस
4. मलेशिया

Ans - 1

44. भारत के भौगोलिक केंद्र होने के कारण निम्नलिखित में से किस शहर को "जीरो माइल सेंटर" कहा जाता है ?

1. नागपुर
2. भोपाल
3. इंदौर
4. जबलपुर

Ans - 1

45. भारत के संविधान में संशोधन द्वारा किस आयोग की स्थापना की गई थी ? 

1. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
2. राष्ट्रीय महिला आयोग
3. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
4. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

Ans - 3

46. ​​निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक कुलदीप नैयर द्वारा लिखी गई है ?

1. Golden Threshold
2. India The Critical years
3. Painter of Science
4. the brides book of beauty

Ans - 2

47. "यक्षगान" किस राज्य की प्रमुख नृत्य कला है ?

1. आंध्र प्रदेश
2. मेघालय
3. मध्य प्रदेश
4. कर्नाटक

Ans - 4

48. निम्न में से "भारतेन्द्र हरिश्चंद्र" की रचना है ?

1.अमृत बाज़ार पत्रिका
2. वंदे मातरम्
3. भारत दुर्दशा
4. मराठा

Ans - 3

49. संविधान में "उद्देश्य प्रस्ताव" किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया ?

1. महात्मा गांधी
2. रवीन्द्रनाथ टैगोर
3. जवाहर लाल नेहरू
4. बी. जी. तिलक

Ans - 3

50. "Planned economic for India" के लेखक कौन है ?

1. डॉ. विश्वेश्वरैया
2.महबूब-उल-हक
3. अमर्त्य सेन
4.जयप्रकाश नारायण

Ans - 1


Previous Year paper of B.ed Entrance Exam |2020|


Post a Comment

0 Comments