Tiger Reserve in India UPSC 2024

Tiger Reserve in India UPSC 2024


Tiger Reserve in India UPSC 2024

Tiger Reserve -: टाइगर रिजर्व ऐसे राष्ट्रीय उद्यान या वन्य जीव अभ्यारण्य को कहते हैं , जिन्हें टाइगर अर्थात बाघों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए उनकी संख्या को संरक्षित एवं संवर्द्धित करने के लिए आरक्षित किया गया है। 

वर्तमान में भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व है भारत का 53वां टाइगर रिजर्व रानीपुर टाइगर रिजर्व (उत्तर प्रदेश) बना है।

बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है, विश्व के बाघों की कुल संख्या का 70% बाघ भारत में पाये जाते हैं।

भारत सरकार द्वारा भारत में बाघों की संख्या में लगातार गिरावट के कारण बाघों के संरक्षण के लिए 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा की गई थी तथा इसके अंतर्गत शुरुआत में 9 बाघ अभ्यारण्यों को प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत संरक्षित किया गया।

प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व की शुरुआत उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से की गई।

आईबीसीए (इंटरनेशनल बिग कैट एलाइंस) -:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में 'प्रोजेक्ट टाइगर' के 50 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उन्होंने आईबीसीए का शुभारंभ किया।आईबीसीए को बाघ, शेर , हिम तेंदुआ ,तेंदुआ चीता ,जगुआर और प्यूमा के संरक्षण के लिए शुरू किया गया है।

इसके सदस्यों में 97 देश शामिल हैं।

बाघ गणना -: 

पहली बाघ गणना 2006 में हुई थी जिसमें बाघों की संख्या 1411 थी। 

बाघ गणना 4 वर्ष के अंतराल पर किया जाता है।

भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भारत की बाघ गणना 2022 के पांचवें चक्र के आंकड़े जारी किए गए हैं जिसमें पिछले 4 वर्षों से 6.7% की वृद्धि को दर्शाया गया है उन्होंने बाघों की संख्या 3167 होने की घोषणा की है।

2018 में बाघों की संख्या - 2967 

2022 में बाघों की संख्या - 3167

(पांचवा संस्करण)

प्रोजेक्ट टाइगर -: 

प्रोजेक्ट टाइगर को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा 1973 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से लांच किया था। 

भारत सरकार ने 1972 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम पारित किया था, जिसका उद्देश्य वन्य जीवों की रक्षा करना था। 

प्रोजेक्ट टाइगर के उद्देश्य -: 

• बाघों की संख्या में वृद्धि करना 

• बाघों के प्राकृतिक निवास की संख्या को बढ़ाना

• बाघों को संरक्षण प्रदान करना 

2024 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गई है। 

भारत में वर्तमान समय में 53 टाइगर रिजर्व हैं।

भारत का 53वां टाइगर रिजर्व रानीपुर टाइगर रिजर्व (उत्तर प्रदेश) है।

विश्व में बाघों की आबादी सबसे ज्यादा भारत में है।

वर्तमान में विश्व के बाघों की आबादी का 70% हिस्सा भारत में है। 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व उत्तराखंड में स्थित है।

बांदीपुर बाघ संरक्षित क्षेत्र कर्नाटक में स्थित है।

भारत का पहला टाइगर रिजर्व जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व उत्तराखंड में है।

भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व नागार्जुन श्री  सेलम टाइगर रिजर्व है। 

भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व बोर टाइगर रिजर्व (महाराष्ट्र) है।

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सबसे अधिक बाघों की संख्या है।

भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सबसे अधिक बाघों की संख्या है (526 बाघ) 

प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत केंद्रीय पर्यावरण ,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल 1973 में की गई थी , इस कार्यक्रम का पहला निदेशक कैलाश सांखला को नियुक्त किया गया था। 

पश्चिमी एवं पूर्वी घाट के मिलन स्थल पर सत्य मंगलम टाइगर रिजर्व स्थित है।

बाग का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टिग्रिस है।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई को मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा 2018 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की कुल संख्या 2967 थी। 

भारत का सबसे बड़ा बाघ संरक्षण क्षेत्र नागार्जुन सागर श्री सैलम टाइगर रिजर्व (आंध्र प्रदेश) एवं तेलंगाना दोनों राज्य में स्थित है। 

तेलंगाना में स्थित अमराबाद टाइगर रिजर्व पहले नागार्जुन सागर श्री सैलम टाइगर रिजर्व (आंध्र प्रदेश) का हिस्सा था।

बांदीपुर टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान , नीलगिरि बायोस्फियर रिज़र्व (आरक्षित जैवमंडल) के भाग का निर्माण करता है।

पेंच बाघ आरक्षित क्षेत्र का विस्तार मध्य प्रदेश (90%) महाराष्ट्र (10%) तक विस्तृत है।

M-STRIPES का संबंध बाघ अभ्यारण्यों की देखभाल हेतु से है।

M-STRIPES - Monitoring System for Tiger Reserve Intensive Patrolling and Ecological Status.

(मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर टाइगर रिजर्व इंटेंसिव पेट्रोलिंग एंड इकोलॉजिकल स्टेटस)

एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं जैव मंडल रिजर्व के रूप में प्रसिद्ध क्षेत्र सुंदरबन डेल्टा क्षेत्र (वेस्ट बंगाल) है।

सेंट पीट्सबर्ग बाघ सम्मेलन के दौरान (2010) अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने का निश्चय किया गया था। 

मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क को 1974 में टाइगर रिजर्व में शामिल किया गया था।

पांच मौसमों का बाग महरौली के समीप स्थित है।

मध्य प्रदेश को बाघ राज्य कहा जाता है।

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान जो उत्तर प्रदेश में स्थित है 1989-1990 में इसे टाइगर रिजर्व में शामिल किया गया था।

भारत का टाइगर मैन के नाम से कैलाश सांखला को जाना जाता है।

State Wise Tiger Reserve / Tiger Reserve In India UPSC -: 


1. Uttarakhand -:

1. राजाजी बाघ अभ्यारण्य


2. Karnataka -: 

1. बांदीपुर बाघ संरक्षित क्षेत्र 

2. भद्रा बाघ संरक्षित क्षेत्र 

3. डांडेली या काली टाइगर रिजर्व 

4. नागर होल बाघ संरक्षित क्षेत्र 

5. बिलिगिरी रंगनाथ बाघ अभ्यारण्य


3. Madhya Pradesh -: 

1. कान्हा बाघ अभ्यारण्य 

2. इंद्रा प्रियदर्शिनी पेंच टाइगर रिजर्व 

3. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 

4. पन्ना बाघ संरक्षित क्षेत्र 

5. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 

6. संजय दुबरी बाघ संरक्षित क्षेत्र 


4. West Bengal -: 

1. सुंदरवन बाघ अभ्यारण्य 

2. बक्सा बाघ संरक्षित क्षेत्र 


5. Kerala -: 

1. पेरियार टाइगर रिजर्व 

2. पेरंबीकुलम टाइगर रिजर्व 


6. Maharashtra -: 

1. सहयाद्री टाइगर रिजर्व 

2. पेंच टाइगर रिजर्व 

3. बोर टाइगर रिजर्व 

4. मेलघाट टाइगर रिजर्व 

5. टडोबा अंधेरी बाघ संरक्षित क्षेत्र 

6. नावेगॉव नगजीरा टाइगर रिजर्व 


7. Assam -: 

1. मानस टाइगर रिजर्व 

2. नामेरी टाइगर रिजर्व 

3. काजीरंगा टाइगर रिजर्व 

4. ओरांग बाघ संरक्षित क्षेत्र 


8. Jharkhand -:

1. पलामू बाघ संरक्षित क्षेत्र 


9. Rajasthan -: 

1. रणथंभौर टाइगर रिजर्व 

2. सरिस्का टाइगर रिजर्व 

3. मुकुंदरा हिल्स बाघ संरक्षित क्षेत्र 

4. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व 


10. Orissa -: 

1. सातकोसिया टाइगर रिजर्व 

2. सिमलीपाल बाघ संरक्षित क्षेत्र 


11. Bihar -: 

1. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 


12. Chhattisgarh -: 

1. इंद्रावती टाइगर रिजर्व 

2. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व 

3. अचानकमार बाघ संरक्षित क्षेत्र 

4. गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व 


13. Arunachal Pradesh -: 

1. नामदफा टाइगर रिजर्व 

2. पक्के टाइगर रिजर्व 

3. कमलांग बाघ संरक्षित क्षेत्र 


14. Andra Pradesh -: 

1. नागार्जुन सागर श्रीशैलम बाघ अभ्यारण्य 


15. Mizoram -: 

1. दांफा टाइगर रिजर्व 

2. डंपा टाइगर रिजर्व 


16. Uttar Pradesh -: 

1. दुधवा टाइगर रिजर्व 

2. पीलीभीत टाइगर रिजर्व 


17. Tamil Nadu -: 

1. श्रीविलिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व 

2. सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व 

3. कलाकड़ मुंदनथरई बाघ संरक्षित क्षेत्र 

4. अन्नामलाई बाघ संरक्षित क्षेत्र 

5. मुदुमलाई टाइगर रिजर्व


18. Telangana -: 

1. अमराबाद टाइगर रिजर्व 

2. कवल टाइगर रिजर्व 







Post a Comment

0 Comments