कैबिनेट ने अयोध्या में 'मंदिरों का संग्रहालय' बनाने के लिए टाटा सन्स के प्रस्ताव को मंजूरी दी

कैबिनेट ने अयोध्या में 'मंदिरों का संग्रहालय' बनाने के लिए टाटा सन्स के प्रस्ताव को मंजूरी दी

कैबिनेट ने अयोध्या में 'मंदिरों का संग्रहालय' बनाने के लिए टाटा सन्स के प्रस्ताव को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने अयोध्या में 'मंदिरों का संग्रहालय' बनाने के लिए टाटा सन्स के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, यह परियोजना 650 करोड़ रुपये की है और इसे टाटा के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के माध्यम से वित्त पोषित किया जाएगा।

1. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के महासचिव पद पर किसे नियुक्त किया जाएगा ?

1. जेन्स स्टोलटेनबर्ग 

2. सिरिल रामाफोसा 

3. मार्क रूटे

4. ओलेग कोनोनेंको 

Ans - 3 

निवर्तमान नीदरलैंड प्रधानमंत्री मार्क रूटे अक्टूबर 2024 में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के महासचिव के रूप में जेन्स स्टोलटेनबर्ग की जगह लेंगे।

रोमानिया के राष्ट्रपति ने गठबंधन के शीर्ष पद की दौड़ से नाम वापस ले लिया जिससे रूटे एकमात्र शेष उम्मीदवार रह गए।

2. ब्रिक्स खेल 2024 में भारत को पदक तालिका में कौन सा स्थान मिला है ?

1. 7वां

2. 8वां

3. 9वां

4. 10वां

Ans - 2

2024 ब्रिक्स खेल , अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है , जो 12 से 23 जून 2024 तक रूस के कज़ान में आयोजित हुई।

खेलों का शुभंकर तेंदुआ 'ब्रिक्सिक' है।

पदक तालिका में रूस , बेलारूस और चीन ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। रूस ने 262 स्वर्ण पदक के साथ कुल 502 पदक जीते।

भारत 29 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर है, जिसमें कुल 3 स्वर्ण , 6 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं।

3. लंदन स्थित 'वन वर्ल्ड मीडिया प्रेस फ्रीडम अवार्ड - 2024' से सम्मानित महिला मीडिया टीम 'बिलन' का संबंध किस देश से है ?

1. फिलिस्तीन 

2. यूक्रेन 

3. अफगानिस्तान 

4. सोमालिया 

Ans - 4

सोमालिया की एकमात्र महिला समाचार टीम , बिलन ने लंदन स्थित वर्ष 2024 वन वर्ल्ड मीडिया प्रेस फ्रीडम अवार्ड जीता है यह सम्मान पाने वाली महिला सोमाली मीडिया टीम बन गई है।

यह पुरस्कार पिछले दो वर्षों में उनकी साहसी रिपोर्टिंग का सम्मान करता है , जिसने वर्जनाओं को तोड़ दिया है और समाचार रिपोर्ट करने के लिए सबसे खतरनाक देशों में से एक में महिला पत्रकारों के लिए एक राह प्रशस्त की है।

4. T-20 विश्व कप में लगातार दो हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज कौन हैं ?

1. राशिद खान 

2. पैट कमिंस

3. जसप्रीत बुमराह 

4. मोहम्मद शामी 

Ans - 2

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस ने सेंट विंसेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ T-20 विश्व कप में लगातार दो हैट्रिक दर्ज करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

31 वर्षीय पैट कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान को आउट किया और फिर 20वें ओवर में करीम जनत और गुलबदीन नैब के विकेट झटककर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

5. यूनेस्को की सूची में शामिल भारत का पहला 'साहित्य शहर' कौन सा है ?

1. अहमदाबाद 

2. जयपुर 

3. कोझिकोड 

4. ग्वालियर 

Ans - 3

23 जून 2024 को केरल के कोझीकोड ने आधिकारिक तौर पर भारत में पहला यूनेस्को सिटी आफ लिटरेचर बनकर इतिहास रच दिया।

वर्ष 2023 में कोझीकोड को 'यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN)' की साहित्य श्रेणी में स्थान मिला था।

6. इसरो ने तीसरी और अंतिम बार पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान 'पुष्पक' का सफलतापूर्वक परीक्षण कहां किया है ?

1. चित्रदुर्ग

2. श्रीहरिकोटा 

3. चांदीपुर 

4. कुलशेकरपट्टिनम 

Ans - 1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन , इसरो ने कहा है कि उसके पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान 'पुष्पक' का तीसरा और अंतिम लैंडिंग प्रयोग सफल रहा।

लैंडिंग प्रयोग कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में किया गया।

7. भारत के पहले ओलंपिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन हुआ है ?

1. हरियाणा 

2. महाराष्ट्र 

3. गुजरात 

4. उत्तर प्रदेश 

Ans - 3

23 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और दिग्गज धावक पीटी उषा ने भारत के राज्य गुजरात में अपने पहले ओलंपिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र (OSRCs) का उद्घाटन किया है।

भारत सेंटर फॉर ओलंपिक रिसर्च एंड एजुकेशन (B-CORE) नामक इस अग्रणी सुविधा की मेंज़बानी गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) द्वारा की जाएगी।

8. कूटनीति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 कब मनाया गया है ?

1. 21 जून 

2. 22 जून 

3. 23 जून 

4. 24 जून 

Ans - 4

कूटनीति में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 24 जून को मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम 'समावेशी कूटनीति' है।

9. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं के पारदर्शी संचालन के लिए किसकी अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है ?

1. डॉक्टर के राधाकृष्णन 

2. सुभाष कुमार सिंह 

3. प्रदीप सिंह खारोला 

4. डॉक्टर रणदीप गुलेरिया 

Ans - 1

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं के पारदर्शी , सुगम और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष और आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नरर्स के अध्यक्ष डॉक्टर के राधाकृष्णन इस 7 सदस्यीय पैनल का नेतृत्व करेंगे।

10. प्रसिद्ध अंबुबाची मेला कहां आयोजित हुआ ?

1. ओड़िशा

2. असम

3. पश्चिम बंगाल 

4. मणिपुर 

Ans - 2

23 से 26 जून 2024 तक असम में कामाख्या मंदिर में प्रसिद्ध अंबुबाची मेले का आयोजन हुआ।

कैबिनेट ने अयोध्या में 'मंदिरों का संग्रहालय' बनाने के लिए टाटा सन्स के प्रस्ताव को मंजूरी दी

11. चांद के अंधेरे वाले हिस्से से मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर लाने वाला विश्व का पहला देश कौन सा है ?

1. जापान 

2. यूएसए

3. चीन 

4. भारत 

Ans - 3

25 जून 2024 को चीन चांग'ई-6 मिशन के तहत चांद के अंधेरे वाले हिस्से से सफलतापूर्वक चट्टान और मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर लाने वाला विश्व का पहला देश बन गया।

चांग'ई-6 जाँच का वापसी कैप्सूल उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिज़िवांग बैनर में सफलतापूर्वक धरती पर लौटा।

12. क्वाक्वेरेली साइमंडस की बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ रैंकिंग 2025 में कौन से भारतीय शहर को शीर्ष स्थान मिला है ?

1. दिल्ली 

2. मुंबई 

3. बेंगलुरु 

4. पुणे

Ans - 1

क्वाक्वेरेली साइमंडस (QS) द्वारा  QS वर्ल्ड बेस्ट स्टूडेंट सिटी रैंकिंग 2025 में दिल्ली , मुंबई , बेंगलुरु और चेन्नई को शामिल किया गया है।

दिल्ली 21 पायदान उपर चढकर 111वें स्थान पर पहुंच गया है।

13. चर्चा में रहा पारस्परिक रसद समझौता 'RELOS' का संबंध किससे है ?

1. रूस-उत्तर कोरिया 

2. चीन-ईरान 

3. भारत-रूस 

4. यूएसए-जापान 

Ans - 3

भारत और रूस के बीच पारस्परिक रसद समझौता जिसे रिसिप्रोकल एक्सचेंज आफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट (RELOS) नाम दिया गया है , अब अंतिम रूप के लिए तैयार है।

यह भारत और रूस के बीच संयुक्त अभ्यास , प्रशिक्षण तथा आपदा राहत प्रयासों सहित सैन्य सहयोग का को सुगम बनाएगा।

यह समझौता सैन्य रसद सहायता को सुव्यवस्थित करने , भारत और रूस दोनों के लिए संयुक्त अभियानों तथा लंबी दूरी के मिशनों को अधिक कुशल एवं लागत प्रभावी बनाने के लिए अभिकल्पित किया गया है।

14. 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद पर किसे चुना गया है ?

1. कोडिकुन्निल सुरेश 

2. ओम बिड़ला

3. पप्पू यादव

4. अखिलेश यादव 

Ans - 2

राजस्थान के कोटा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ओम बिरला को ध्वनि मत के माध्यम से 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।

विपक्ष ने इस पद के लिए केरल के मवेलीकारा से आठ बार के कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मैदान में उतारा था।

ओम बिड़ला भारतीय संसद के निचले सदन में लगातार दो कार्यकाल पाने वाले पांचवें एवं दो कार्यकाल पाने वाले छठे लोकसभा अध्यक्ष बने।

15. भारत में सैटलाइट इंटरनेट प्रदान करने के लिए अनुमति प्राप्त 'ऑर्बिट कनेक्ट इंडिया' का संबंध किससे है ?

1. स्टारलिंक 

2. एयरटेल 

3. अमेजॉन 

4. रिलायंस 

Ans - 4 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स और लक्ज़मबर्ग स्थित  (SES) के बीच एक संयुक्त उद्यम 'ऑर्बिट कनेक्ट इंडिया' को देश में सैटेलाइट संचालित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष नियामक , भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) से मंजूरी मिल गई है।

16. 'सफाई अपनाओ , बीमारी भगाओ' पहल किसने प्रारंभ की है ?

1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय 

2. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 

3. आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय 

4. जल शक्ति मंत्रालय 

Ans - 3

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत "सफाई अपनाओ , बीमारी भगाओ" (SABB) पहल शुरू की है , जो 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक चलेगी।

17. T20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज कौन हैं ?

1. ग्लेन मैक्सवेल 

2. जोस बटलर 

3. मार्टिन गुप्टिल 

4. रोहित शर्मा 

Ans - 4

24 जून 2024 को रोहित शर्मा ने T-20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 ग्रुप-1 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट लूसिया के डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 200 छक्के पूरे करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रचा है।

18. भारत के पहले AI विश्वविद्यालय , यूनिवर्सल AI  यूनिवर्सिटी के कुलपति पद पर किसे नियुक्त किया गया है ?

1. साइमन माक

2. गिरिजा सुब्रमण्यन

3. एन एस राजा सुब्रमणि

4. अनुज त्यागी 

Ans - 1

भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विश्वविद्यालय, यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी (UAIU) मुंबई , महाराष्ट्र ने  अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिकार और कई पुरस्कार विजेता प्रोफेसर साइमन माक को अपना कुलपति नियुक्त किया है।

19. उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मंदिरों का संग्रहालय' बनाने को मंजूरी कहां दी है ?

1. प्रयागराज 

2. नोएडा 

3. अयोध्या 

4. वाराणसी 

Ans - 3

उत्तर प्रदेश कैबिनेट में अयोध्या में मंदिरों के संग्रहालय के निर्माण के लिए टाटा संस के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।

20. आरबीआई (RBI) ने डिजिटल भुगतान इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म स्थापित करने के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया है ?

1. डॉक्टर के राधाकृष्णन 

2. ए. पी. होता 

3. गौरव बनर्जी 

4. प्रदीप सिंह खरोला 

Ans - 2

आरबीआई (RBI) ने डिजिटल भुगतान इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए ए. पी. होता (A.P. Hota)  की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है जो भुगतान धोखाधड़ी के जोखिम को कम करने हेतु उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करेगी।

कैबिनेट ने अयोध्या में 'मंदिरों का संग्रहालय' बनाने के लिए टाटा सन्स के प्रस्ताव को मंजूरी दी


Read Also|Gautam Adani |गौतम अडानी ने फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया

Read Also|विश्व का पहला एशियाई राजा गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र : उत्तर प्रदेश 

Read Also|Paralympic Games Paris 2024|Current Affairs|SSC|Gk Quiz
















Post a Comment

0 Comments