Top 100 general knowledge facts with Answers|महत्वपूर्ण तथ्य संग्रह|2024

100 general knowledge facts with Answers

100 general knowledge facts with Answers

• भारतीय इतिहास एवं संस्कृति 

1. मंदिर की पंचायतन शैली का सबसे पहला उदाहरण देखने को मिलता है :

     __एलोरा के कैलाशनाथ मंदिर में 

2. प्राचीन भारत में किसने नंद वंश को समाप्त कर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी ?

     __चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा 

3. किस भारतीय राजा को बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक स्वीकृति और अपने साम्राज्य में अहिंसा और शांति फैलाने के प्रयासों के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है ?

     __राजा अशोक को 

4. प्रसिद्ध प्राचीन 'नालंदा विश्वविद्यालय' की स्थापना किस गुप्त शासक द्वारा कराई गई थी ?

     __कुमारगुप्त द्वारा 

5. प्राचीन भारत का सबसे पुराना धर्मग्रंथ माना जाता है ?

     __ऋग्वेद 

6. मध्यकालीन भारत के आर्थिक इतिहास में 'अरघट्टा' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता था ?

     __भूमि की सिंचाई के लिए प्रयुक्त जलचक्र (वॉटर-व्हील)

7. ऋग्वेद के दसवें मंडल में पुरुष सूक्त हैं, जिसमें चार वर्णों का उल्लेख है ?

     __ब्राह्मण , क्षत्रिय , वैश्य तथा शुद्र 

8. यजुर्वेद के पाठकर्ता को कहा जाता था ?

     __अध्वर्यु 

9. भारत में सर्वप्रथम पाषाणकालीन बस्तियों की खोज वर्ष 1863 ई. में किसके द्वारा की गई थी ?

     __रॉबर्ट ब्रूस फूट द्वारा 

10. महावीर स्वामी का जन्म 540 ईसा पूर्व में वैशाली के कुंड ग्राम में हुआ था, यह आधुनिक शहर किस राज्य में है ?

     __बिहार 

• राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन 

11. भारत में आने वाली यूरोपीय कंपनियों का सही क्रम है ?

__पुर्तगाली - डच - ब्रिटिश - डेनिस - फ्रांसीसी - स्वीडिश 

12. 17 मई 1498 को पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा समुद्री मार्ग 'केप ऑफ गुड होप' के रास्ते भारत में किस बंदरगाह पर पहुंचा था ?

     __कालीकट बंदरगाह 

13. 1503 ई. में पुर्तगालियों ने अपना पहला दुर्ग कहां स्थापित किया था ?

     __कोचीन में 

14. किस विदेशी कंपनी द्वारा पुर्तगालियों को पराजित कर आधुनिक कोच्चि में 1663 में फोर्ट विलियम का निर्माण कराया गया था ?

     __डचों द्वारा 

15. कौन सा अंग्रेज अधिकारी जहांगीर के दरबार में सन 1608 ई. में आया था ?

     __कैप्टन हॉकिंस 

16. 23 जून 1757 ई को प्लासी का युद्ध किनके बीच लड़ा गया था ?

__अंग्रेज सेनापति रॉबर्ट क्लाइव एवं बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच 

17. 23 अक्टूबर 1764 ई को लड़े गए बक्सर के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया था ?

     __हेक्टर मुनरो द्वारा 

18. महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को फांसी की सजा कब दी गई थी ?

     __8 अप्रैल 1857 ई को 

19. 1857 के विद्रोह के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री तथा भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?

   __प्रधानमंत्री विस्कॉन्ट पामर्स्टन और गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग 

20. 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' का प्रथम अधिवेशन 28 दिसंबर 1885 ई को कहां हुआ था ?

     __मुंबई स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय में 

• भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान 

21. किस अनुच्छेद के तहत भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है ?

     __अनुच्छेद 76 

22. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 10 अस्थाई सदस्यों को कितने वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है ?

     __2 वर्ष 

23. भारत में जनप्रिय संप्रभुता है क्योंकि भारत के संविधान की प्रस्तावना शुरू होती है , इन शब्दों से 

     __हम , भारत के लोग 

24. भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है ?

__यहां राज्य का प्रमुख निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है 

25. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किस देश के संविधान से ली गई है ?

     __ऑस्ट्रेलिया 

26. "भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है" इसका मतलब है कि  भारतीय राज्य 

__किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है 

27. भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकाकी स्रोत है ?

     __गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट , 1935 

28. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार लिया गया है ?

  __रूस से 

29. संविधान सभा की प्रारूप समिति द्वारा प्रस्तुत प्रारूप संविधान में कितनी अनुसूचियां थीं ?

     __8 अनुसूचियां

30. किस अनुच्छेद में वर्णित है कि "संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, जिनका प्रयोग व स्वयं या अपने अधिकारियों के द्वारा करेगा ?"

     __अनुच्छेद 53 

• पर्यावरण एवं जैव विविधता 

31. वर्तमान समय में भारत के किस राज्य में बाघों की संख्या सबसे अधिक है ?

     __मध्य प्रदेश 

32. झीलों और तालाबों को किस श्रेणी में रखा जाता है ?

     __लेंटिक और लोटिक श्रेणी 

33. एसडीजी - 14 का प्राथमिक लक्ष्य है ?

__महासागरों , समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और सतत् उपयोग करना 

34. यह प्रजातियां बारहमासी शाकाहारी पौधे होते हैं और अक्सर बहुत अम्लीय मिट्टी में उगते हैं , कहलाते हैं ?

     __नेपेंथेस प्रजातियाँ 

35. किस प्रकार का पारिस्थितिक पिरामिड एक पारिस्थितिकी तंत्र में प्रत्येक ट्रॉफिक स्तर पर जीवित पदार्थ या बायोमास की कुल मात्रा को दर्शाता है ?

     __बायोमास का पिरामिड 

Important facts collection gk questions

Important facts collection gk questions

36. ऊर्जा पिरामिड में जैसे-जैसे ट्रॉफिक स्तरों पर ऊपर जाते हैं , उपलब्ध ऊर्जा की मात्रा 

     __घटती जाती है 

37. आद्रभूमियों के संरक्षण के लिए 'रामसर कन्वेंशन' जिसे 1971 में ईरानी शहर रामसर में अपनाया गया था, किस वर्ष से इसे लागू किया गया ?

     __वर्ष 1975 से 

38. 'विश्व आद्रभूमि दिवस' को किस दिन मनाया जाता है ?

     __2 फरवरी 

39. भारत में सुंदरबन मैंग्रोव वन क्षेत्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव वन क्षेत्र है ?

     __भीतरकनिका (ओड़िशा) 

40. पश्चिम घाट भारत के कितने राज्यों में फैला हुआ है ?

__6 राज्यों -- तमिलनाडु , कर्नाटक , केरल , गोवा , महाराष्ट्र

और गुजरात में 

• कृषि 

41. हरित बाली रोग किस फसल से संबंधित है ?

__बाजार 

42. धान का प्रसिद्ध रोग "खैर रोग" किसके कारण होता है ?

__जस्ता की कमी के कारण 

43. आलू में "ब्लैक हार्ट" का कारक कौन है ?

__ऑक्सीजन की कमी 

44. अरहर , मूंग , उड़द और लोबिया किस प्रकार की फसलों के उदाहरण हैं ?

__खरीफ फसलें

45. भारत में रबी की फसलों को प्रायः किस माह में बोया जाता है ?

__अक्टूबर - नवंबर में 

46. खीरा , करेला , कद्दू , तरबूज , खरबूजा आदि किस प्रकार की फसलों के उदाहरण हैं ?

__जायद फसलें

47. गन्ना , तंबाकू , कपास , जूट और तिलहन आदि फसलें किस श्रेणी के अंतर्गत आती हैं ?

__नकदी फसलें

48. अमन , साली , अफगानी , औस , बोरो आदि किस प्रमुख फसल की किस्में है ?

__चावल 

49. कल्याण सोना , सोनालिका , हीरा आदि किस प्रमुख फसल की किस्में है ?

__गेहूं 

50. यह एक उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय खरीफ फसल है , इसे 'व्हाइट गोल्ड' के नाम से जाना जाता है ?

__कपास 

• खेलकूद 

51. कनाडा का राष्ट्रीय खेल कौन सा है ?

__आइस हॉकी 

52. जापान का राष्ट्रीय खेल कौन सा है ?

__जूडो 

53. 'बुल फाइटिंग' किस देश का राष्ट्रीय खेल है ?

__स्पेन 

54. शतरंज का जन्मदाता किस देश को कहा जाता है ?

__भारत 

55. शतरंज , पोलो , कबड्डी और बिलियर्ड्स में से किस खेल का उद्भव भारत में नहीं माना जाता है ?

__बिलियर्ड्स 

56. खो-खो में कितने खिलाड़ी एक टीम में होते हैं ?

__9

57. वॉलीबॉल की प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है ?

__6

58. फुटबॉल में 'ब्लैक पर्ल' के नाम से किस खिलाड़ी को जाना जाता है ?

__पेले

59. 'ग्रेट डिलेयर' के नाम से कौन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अंपायर जाना जाता है ?

__स्टीव बकनर 

60. प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी व्लादिमीर क्रेमनिक किस देश से संबंध रखते हैं ?

__रूस 

• विविध  

61. गरुड़ शक्ति , मित्र शक्ति और धर्म गार्जियन किन देशों के बीच होने वाले युद्धाभ्यास हैं ?

__क्रमशः भारत और इंडोनेशिया ,, भारत और श्रीलंका ,, और भारत एवं जापान 

62. किस शास्त्रीय नृत्य में मुखाैटे का प्रयोग किया जाता है ?

__कथकली 

63. अरसा मेजर या बिग बियर किसके उदाहरण हैं ?

__नक्षत्र मंडल 

64. पृथ्वी के विवरण का अध्ययन क्या कहलाता है ?

__ज्योग्राफी 

65. संविधान सभा की प्रथम बैठक के अध्यक्ष कौन थे ?

__ सच्चिदानंद सिन्हा 

66. इंग्लिश चैनल पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?

__आरती साहा 

67. राज्यसभा के लिए नामांकित होने वाली प्रथम महिला फिल्म अभिनेत्री कौन थी ?

__नरगिस दत्त 

68. भारत की प्रथम बोलती फिल्म 'आलमआरा' के निर्देशक कौन थे ?

__आर्देशर ईरानी 

69. विश्व में किसी देश में प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनने वाली महिला हैं ?

एस. भंडारनायके (श्रीलंका)

70. पीसा की झुकी हुई मीनार किस देश का राष्ट्रीय स्मारक है ?

__इटली 

Read This Also |👇

Important facts collection gk questions

100 general knowledge facts with Answers







Post a Comment

0 Comments