Current Affairs 2024 |भारतीय नौसेना ने जापान के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास जिमेक्स-24 आयोजित किया

Current Affairs 2024 |भारतीय नौसेना ने जापान के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास जिमेक्स-24 आयोजित 


भारतीय नौसेना ने जापान के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास जीमेक्स-24 आयोजित किया

भारतीय नौसेना ने जापान के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास जिमेक्स-24 आयोजित किया था:

यह अभ्यास जापान के योकोसुका में आयोजित किया गया था.

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ फ़्रिगेट आईएनएस शिवालिक और जापान की नौसेना के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जेएस युगिरी ने हिस्सा लिया था.

इस अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं के एकीकृत हेलीकॉप्टर भी शामिल हुए थे.

इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र दोनों तरह के चरण शामिल थे.

बंदरगाह चरण में नौसैनिक गतिविधियों से जुड़े खेल और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे.

इस अभ्यास के ज़रिए दोनों देशों की नौसेनाओं ने समुद्र में अपने युद्ध कौशल को निखारा और अपनी अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाई.

यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.

साल 2012 में इस अभ्यास की शुरुआत हुई थी और यह इसका आठवां संस्करण था. 


Current Affairs 2024 


1. upEducators के अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षक ओलंपियाड 2024 में शीर्ष स्थान किसे मिला है ?

1. नीथू विलियम 

2. विजय कुमार 

3. शिल्पी अग्रवाल 

4. सोनाली कुमार 

Ans - 3 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल की शिक्षिका शिल्पी अग्रवाल ने हाल ही में संपन्न अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षक ओलंपियाड में शीर्ष प्रदर्शन करते हुए रैंक 1 हासिल किया।

2. वर्ष 2025 FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की मेज़बानी किसे साैंपी गई है ?

1. मलेशिया 

2. जापान 

3. भारत 

4. चीन 

Ans - 3 

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के कार्यकारी बोर्ड ने भारत को दिसंबर 2025 में होने वाले 24 टीमों वाले पहले FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के लिए मेज़बान देश के रूप में नामित किया है।

3. मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना किस राज्य ने प्रारंभ की है ?

1. असम

2. त्रिपुरा 

3. मणिपुर 

4. ओड़िशा

Ans - 1

असम सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और राज्य में बाल विवाह को समाप्त करने के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री निजुत मोइना (MMNM) की घोषणा की है।

असम सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद 12 जून 2024 को असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की।

4. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने किसे राजधानी घोषित किया है ?

1. कुरनूल

2. विशाखापट्टनम 

3. अमरावती 

4. विजयवाड़ा 

Ans - 3

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और तटीय राज्य के लिए तीन राजधानियों की पिछली सरकार की योजना को रद्द कर दिया जाएगा।

2 जून 2024 से, हैदराबाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी नहीं रह गई क्योंकि तत्कालीन आंध्र प्रदेश के विभाजन को 10 वर्ष पूर्ण हो गए हैं।

5. कैंटर ब्रैंडज़ की 100 सबसे मूल्यवान वैश्विक ब्रांडों की सूची, 2024 में किसे शामिल किया गया है ?

1. TCS 

2. HDFC

3. Airtel 

4. उपर्युक्त सभी 

Ans - 4 

कैंटर ब्रैंडज़ की इस साल 100 सबसे मूल्यवान वैश्विक ब्रांडों की सूची में TCS, HDFC, Airtel जैसी भारतीय कंपनियां शामिल हुई हैं।

2024 की सूची में, TCS को 46वां सबसे मूल्यवान वैश्विक ब्रांड का दर्जा दिया गया है, जिसका मूल्यांकन लगभग 44.8 बिलियन डॉलर है।

6. 'पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा' का उद्घाटन किस राज्य ने किया है ?

1. मध्य प्रदेश 

2. उत्तर प्रदेश 

3. महाराष्ट्र 

4. गुजरात 

Ans - 1 

13 जून 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की राजधानी भोपाल में राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 'पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा' का उद्घाटन किया।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के 180 दिन पूरे कर लिए हैं।

7. पीएम मोदी 3.0 कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री कौन हैं ?

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया 

2. एचडी कुमारस्वामी 

3. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी  

4. अश्विनी वैष्णव 

Ans - 3 

चुनाव निगरानी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के विश्लेषण के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली 72 सदस्यीय केंद्रीय मंत्री परिषद में 28 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

पीएम मोदी 3.0 कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, टीडीपी, ₹5705 करोड़+ हैं। 

8. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद पर किसे नियुक्त किया गया है ?

1. उपेंद्र त्रिवेदी 

2. अजीत डोभाल

3. प्रियंका जरकीहोली 

4. राकेश रंजन 

Ans - 2 

पूर्व आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल को तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया।

कैबिनेट नियुक्ति समिति के आदेश में कहा गया है की डोभाल की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो तक है।

उनका तीसरा कार्यकाल 10 जून से प्रभावित हुआ।

9. भारत ने किस देश के साथ 'स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली' प्रारंभ की है ?

1. यूएसए 

2. यूएई 

3. नीदरलैंड

4. सिंगापुर

Ans - 2 

भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को नया आकार देने के तहत स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली या LCSS की शुरुआत हुई।

भारतीय रिजर्व बैंक और यूएई के सेंट्रल बैंक ने इस आशय के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

10. ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा नाइट्रस ऑक्साइड उत्सर्जक देश काैन सा है ?

1. चीन 

2. यूएसए 

3. ब्राज़ील 

4. भारत 

Ans - 1 

जलवायु वैज्ञानिकों की एक नेटवर्क ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार भारत नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है।

शीर्ष पांच देश उत्सर्जक चीन (16.7%), भारत (10.9%), संयुक्त राज्य अमेरिका (5.7%), ब्राज़ील (5.3%) और रूस (4.6%) थे।

पिछले एक दशक में नाइट्रस ऑक्साइड उत्सर्जन का 74% कृषि में नाइट्रोजन उर्वरकों और पशु खाद के उपयोग से आया था।

11. आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में किसने शपथ ली है ?

1. मोहन चारण माझी 

2. पेमा खांडू 

3. चंद्रबाबू नायडू 

4. प्रेम सिंह तमांग 

Ans - 3 

12 जून 2024 को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार केसरपल्ली में आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की।

राज्यपाल एस अब्दुल नज़ीर ने नायडू को 24 मंत्रियों के साथ आंध्र प्रदेश में NDA सरकार का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई।

12. वार्षिक खीर भवानी मेला कहां आयोजित हुआ है ?

1. जम्मू कश्मीर 

2. उत्तराखंड 

3. हिमाचल प्रदेश 

4. पंजाब 

Ans - 1 

12 जून 2024 को जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडित समुदाय के 5,000 से अधिक लोगों ने वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की।

अमरनाथ यात्रा के बाद कश्मीर में हिंदुओं का यह सबसे बड़ा त्यौहार है और जम्मू कश्मीर में इसका बहुत महत्व है।

13. दिवंगत अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार राजीव तारानाथ का संबंध किससे है ?

1. बांसुरी 

2. तबला 

3. शहनाई 

4. सरोद 

Ans - 4 

11 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सरोद वादक राजीव तारानाथ का कर्नाटक के मैसूर में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

अंग्रेजी साहित्य के विद्वान तारानाथ को शेक्सपियर के प्रसिद्ध आर्डेन संस्करण में संदर्भित किया गया था।

14. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2024 कब मनाया गया है ?

1. 9 जून 

2. 10 जून 

3. 11 जून 

4. 12 जून 

Ans - 4 

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जून को मनाया जाता है इसका लक्ष्य बाल श्रम के विरुद्ध बढ़ते वैश्विक आंदोलन को गति प्रदान करना है।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2024 की थीम है - "Let's Act on Our Commitments: End Child Labour ! 

(आइए अपनी प्रतिबद्धताओं पर काम करें : बाल श्रम को समाप्त करें !)" 

15. गेल (इंडिया) ने 60,000 करोड रुपए के निवेश से भारत की सबसे बड़ी ईथेन क्रैकर परियोजना कहां स्थापित करने की घोषणा की है ?

1. महाराष्ट्र 

2. गुजरात 

3. मध्य प्रदेश 

4. उत्तर प्रदेश 

Ans - 3 

गेल (इंडिया) मध्य प्रदेश के सीहोर में 1500 केटीए ईथेन क्रैकर परियोजना स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसका अनुमानित पूंजीगत व्यय 60,000 करोड रुपए है।

इस परियोजना का उद्देश्य एथिलीन डेरिवेटिव की एक श्रृंखला का उत्पादन करना है।

16. भारत के अगले सेनाअध्यक्ष पद पर किसे नियुक्त किया गया है ?

1. अनिल चौहान 

2. उपेंद्र द्विवेदी 

3. वी आर चौधरी 

4. दिनेश के त्रिपाठी 

Ans - 2 

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र त्रिवेदी को अगले सेनाअध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

उन्होंने 30 जून 2024 से कार्यभार संभाला।

वर्तमान सेनाअध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे ने 30 जून 2024 को पद छोड़ दिया।

द्विवेदी वर्तमान में थल सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

17. वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक, 2024 में भारत को कौन सा स्थान मिला है ?

1. 127वां

2. 128वां

3. 129वां

4. 130वां

Ans - 3 

विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक के अनुसार, भारत 146 देशों में से दो पायदान फिसल कर 129वें स्थान पर आ गया है, जबकि आइसलैंड ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

शीर्ष 5 में आइसलैंड के बाद फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, और स्वीडन का स्थान रहा।

यूनाइटेड किंगडम 14वें, डेनमार्क 15वें, दक्षिण अफ्रीका 18वें स्थान पर है।

18. भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास 'जिमेक्स 24' किया है ?

1. जापान 

2. यूएसए 

3. ऑस्ट्रेलिया 

4. इंडोनेशिया 

Ans - 1 

जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX-24) का 8वां संस्करण जापान के योकोसुका में किया है।

JIMEX-24 अभ्यास का आयोजन जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) द्वारा किया गया है।

19. विस्तारित सदस्यता के साथ पहली ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक कहां आयोजित हुई है ?

1. यूएई 

2. ब्राज़ील 

3. चीन 

4. रूस 

Ans - 4 

10 जून 2024 को नए जोड़े गए सदस्यों के साथ ब्रिक्स देशों के समूह की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक रूसी शहर निज़नी नोवगोरोड में हुई।

ब्रिक्स विदेश मामलों / अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के मंत्रियों की दो दिवसीय (10 और 11 जून 2024) बैठकों की मेज़बानी रूस ने की, क्योंकि यह ब्रिक्स का वर्तमान अध्यक्ष है।

20. इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस के ग्लोबल पीस इंडेक्स 2024 में शीर्ष स्थान किसे मिला है ?

1. सिंगापुर 

2. आयरलैंड 

3. आइसलैंड 

4. न्यूज़ीलैंड 

Ans - 3 

ऑस्ट्रेलिया स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस के 18वें ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) 2024 के अनुसार आइसलैंड सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है, यह स्थान इसने 2008 से ही हासिल किया हुआ है, इसके बाद आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, न्यूज़ीलैंड और सिंगापुर हैं।

यूरोप सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है, उसके बाद एशिया- प्रशांत है।

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) सबसे कम शांतिपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है।






























Post a Comment

0 Comments