भारत के पड़ोसी देश मालदीव ने इज़रायली पासपोर्ट धारकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की|Current Affairs 2024

भारत के पड़ोसी देश मालदीव ने इज़रायली पासपोर्ट धारकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

मालदीव (Maldives) ने अपने देश में इजरायली पासपोर्ट (Israeli Passport) धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

मालदीव (Maldives) ने अपने देश में इजरायली पासपोर्ट (Israeli Passport) धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। 

1. विश्व पर्यावरण दिवस 2024 कब मनाया गया है ?

1. 2 जून 

2. 3 जून 

3. 4 जून 

4. 5 जून 

Ans - 4 

• प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

• इस वर्ष का विषय है : भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सुखे से निपटने की क्षमता।

• इस दिवस की शुरुआत 1972 में स्टॉकहॉम में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। वर्ष 1973 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इतिहास और शुरुआत: विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। 1972 में स्टॉकहोम में आयोजित मानव पर्यावरण पर पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में इस दिन की घोषणा की गई। 

इस सम्मेलन में पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई और इसे 5 जून 1974 से आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा।

महत्त्वपूर्ण तथ्य:

• विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1974 में हुई थी।

• इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

• हर साल इसे एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है।

• 2024 की थीम "जैव विविधता की रक्षा" पर आधारित है।

• यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देता है।

मालदीव (Maldives) ने अपने देश में इजरायली पासपोर्ट (Israeli Passport) धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

2. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में शीर्ष स्थान किसे मिला है ?

1. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड 

2. मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय 

3. इंपीरियल कॉलेज 

4. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी 

Ans - 2

• दुनिया भर की यूनिवर्सिटी की रैंकिंग करने वाली संस्था QS ने अपनी नई लिस्ट जारी की।

• इस बार की रिपोर्ट में शीर्ष स्थान मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय को मिला है, जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई (IIT बॉम्बे) भारत में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

• भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT बॉम्बे) की रैंकिंग 118वीं रैंक पर है।

3. 'अर्थकेयर उपग्रह' किस अंतरिक्ष एजेंसी ने लांच किया है ?

1. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 

2. जाक्सा

3. नासा

4. 1 & 2 दोनों

Ans - 4 

4 जून 2024 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के नवीनतम वैज्ञानिक मिशन 'अर्थकेयर उपग्रह' को संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

4. पहली बार मैंग्रोव के वैश्विक मूल्यांकन के तहत 'रेड लिस्ट' किसने जारी की है ?

1. WWF

2. WEF

3. IUCN

4. UNDP

Ans - 3

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने "मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र की लाल सूची" शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि दुनिया के आधे मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र ढहने के खतरे में हैं।

यह (IUCN) द्वारा मैंग्रोव का पहला व्यापक वैश्विक मूल्यांकन है।

5. भारत के किस पड़ोसी देश ने इज़रायली पासपोर्ट धारकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है ?

1. बांग्लादेश 

2. पाकिस्तान 

3. मालदीव

4. म्यांमार 

Ans - 3

• गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर लोगों में बढ़ते गुस्से के बीच मालदीव ने इज़रायली पासपोर्ट वाले आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज़ू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद इज़रायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।

6. 18 वीं लोकसभा चुनाव में कितने मतदाताओं की भागीदारी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है ?

1. 44.2 करोड़

2. 54.2 करोड़

3. 64.2 करोड़

4. 74.2 करोड़

Ans - 3 

• मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत ने लोकसभा चुनावों में 64.2 करोड़ मतदाताओं की भागीदारी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

• यह संख्या सभी G7 देशों - अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा के मतदाताओं की संख्या से 1.5 गुना है।

• इस लोकसभा चुनाव में 31.2 करोड़ महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो दुनिया में अब तक का सबसे अधिक है।

7. न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" का पुरस्कार किसे मिला है ?

1. कियारा आडवाणी 

2. सान्या मल्होत्रा 

3. ऋचा चड्ढा 

4. सोनाक्षी सिन्हा 

Ans - 2 

• प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में, सान्या मल्होत्रा ने फिल्म "मिसेज" में अपना मनोरम प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।

• "मिसेज" मलयालम फिल्म "द ग्रेट इंडियन किचन" का एक विचारोत्तजक रीमेक है, जो सामाजिक दबावों और वैवाहिक अपेक्षाओं की जटिलताओं को उजागर करती है।

8. 'हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना' किसके सहयोग से प्रारंभ की जाएगी ?

1. IMF

2. WORLD Bank 

3. WTO

4. WWF

Ans - 2 

• हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जल्द ही विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित 10,000 करोड़ की परियोजना शुरू करेगी।

• मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सतत विकास के लिए हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना की संचालन समिति की बैठक में यह घोषणा की गई।

9. अडानी ग्रुप ने पहली बार किस बैंक के सहयोग से क्रेडिट कार्ड लांच किया है ?

1. HDFC Bank

2. इंडसइंड बैंक 

3. ICICI Bank

4. केनरा बैंक 

Ans - 3 

• अडानी समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म अडानी वन और ICICI बैंक ने वीज़ा के साथ साझेदारी में सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

• दो वेरिएंट में उपलब्ध - अडानी वन ICICI बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड और अडानी वन ICICI बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड।

10. 'गुडलेप्पा हल्लीकेरी पुरस्कार 2024' के लिए किसे चुना गया है ?

1. श्रीनिवास कुलकर्णी 

2. कृष्ण प्रकाश 

3. सिद्धलिंग पत्तनशेट्टी 

4. रस्किन बॉन्ड 

Ans - 3 

कवि और नाटककार सिद्धलिंग पत्तनशेट्टी को गुडलेप्पा हल्लीकेरी मेमोरियल फाउंडेशन, होसरिट्टी (हावेरी जिला) द्वारा 2024 के प्रतिष्ठित गुडलेप्पा हल्लीकेरी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

11. बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को उड़ाने वाली पहली महिला कौन हैं ?

1. वैलेंटीना टेरेश्कोवा 

2. सैली के. राइड 

3. सुनीता विलियम्स 

4. पैगी व्हिटसन 

Ans - 3

• भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को उड़ाने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया।

• 58 वर्षीय विलियम्स, एक भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्होंने इस मिशन पर अपनी तीसरी यात्रा की है।

12. 'बायोफार्मास्यूटिकल गठबंधन' की घोषणा कहां हुई है

1. USA

2. दक्षिण कोरिया 

3. जापान 

4. भारत 

Ans - 1 

• 6 जून 2024 को भारत, दक्षिण कोरिया, जापान, USA और यूरोपीय संघ ने बायोफार्मास्यूटिकल क्षेत्र में एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करने के लिए एक गठबंधन शुरू किया।

• यह घोषणा 3 से 6 जून 2024 तक सैन डियागो, कैलिफ़ोर्निया, यूएसए में बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन 2024 के दौरान आयोजित बायोफार्मास्यूटिकल गठबंधन की उद्घाटन बैठक में की गई, जो विश्व की सबसे बड़ी बायोफार्मास्यूटिकल प्रदर्शनी है।

13. चर्चा में रहे ऑपरेशन 'अंनथिंकेबल' का संबंध किससे है ?

1. इज़रायल 

2. यूएसए

3. रूस 

4. ब्रिटेन 

Ans - 3 

• एक रूसी सैन्य विशेषज्ञ डॉक्टर यूरी बरंचिक ने दावा किया है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध छिढ़ता है तो व्लादिमीर पुतिन के शासन में 'ऑपरेशन अंनथिंकेबल' के तहत एक दिन के भीतर ब्रिटेन और फ्रांस की परमाणु क्षमता को खत्म कर देगा।

• रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन को 'तीसरे विश्व युद्ध' की चेतावनी जारी करने के महीनाें बाद, एक रूसी विशेषज्ञ ने दावा किया है।

14. स्वदेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली 'AQ-AIMS' और एयर-प्रवाह एप किसने लांच किया है ?

1. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय 

2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 

3. आवास और शहरी मंत्रालय 

4. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 

Ans - 1 

5 जून 2024 को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वदेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (AQ-AIMS) का उद्घाटन किया और एयर-प्रवाह ऐप लॉन्च किया।

15. पहले इंडो-पेसिफिक आर्थिक ढांचे पर 'स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम' कहां आयोजित हुआ है ?

1. जापान 

2. ब्रिटेन 

3. यूएसए 

4. सिंगापुर 

Ans - 4 

6 जून 2024 को भारत और अमेरिका सहित 14 सदस्य सिंगापुर में इंडो-पेसिफिक आर्थिक ढांचे (IPEF) स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेदक फोरम के पहले संस्करण में एकत्र हुए हैं।

मालदीव (Maldives) ने अपने देश में इजरायली पासपोर्ट (Israeli Passport) धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

16. अंतरिक्ष में 1000 दिन पूरे करने की उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति ओलेग कोनोनेंको का संबंध किस देश से है ?

1. रूस

2. फ्रांस 

3. ब्रिटेन 

4. यूएसए 

Ans - 1 

• रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको स्पेस में 1000 दिन पूरा करने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

रूस में एस्ट्रोनॉट को कॉस्मोनॉट कहते हैं।

कोनोंनेको का मिशन 23 सितंबर को समाप्त होने वाला है।

17. पुनः सक्रिय हुआ 'किलाउआ ज्वालामुखी' कहां स्थित है ?

1. 

2. 

3. 

4. 

Ans - 3 

यूएसए के हवाई में विश्व के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से किलाउआ ज्वालामुखी फटना शुरू हुआ।

18. अनारक्षित सीट से जीतने वाली सबसे कम उम्र की आदिवासी सांसद कौन हैं ?

1. डी के अरूणा 

2. प्रियंका जारकीहोली 

3. अपराजिता सारंगी 

4. कृति देवी देबबर्मन 

Ans - 2

• काग्रेस उम्मीदवार और मंत्री सतीश जारकीहोली की बेटी प्रियंका जारकीहोली ने मौजूदा सांसद और भाजपा नेता अन्नासाहेब जोले को हराकर चिक्कोडी, कर्नाटक से जीत हासिल की है।

• प्रियंका जारकीहोली भी सांसद जाने वाली सबसे कम उम्र की महिलाओं में शामिल होंगी।

• 4 जून तक उनकी उम्र 27 साल, 1 महीना, 18 दिन है।

19. चर्चा में रहा कर्नाटक का शरावती घाटी अभयारण्य का संबंध किससे है ?

1. काले गेन्डे 

2. शेर-पूंछ वाले मैकाक बंदर 

3. जंगली हाथी 

4. कोबरा सांप 

Ans - 2 

शरावती घाटी शेर-पूंछ वाले मैकाक (LTM) अभयारण्य के जंगल में और उसके आसपास के दिनचर वृक्षीय स्तनधारियों की स्थिति पर एक रिपोर्ट, जिसे हाल ही में कर्नाटक वन विभाग को प्रस्तुत किया गया है, ने खुलासा किया है कि आस-पास 730 LTM बंदर हैं।

20. UN के WSIS 2024 'चैंपियन' पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?

1. निम्हान्स 

2. ISRO

3. C-DOT

4. नीति आयोग 

Ans - 3 

• भारत सरकार के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान और विकाश केन्द्र, सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ़ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने संयुक्त राष्ट्र विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन (WISS) 2024 पुरस्कार जीता है।

• C-DOT को यह पुरस्कार 27 से 31 मई, 2024 तक जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित WSIS+20 फोरम हाई-लेवल इवेंट 2024 में घोषित किया गया।























Post a Comment

0 Comments