Daily Current Affairs in Hindi 2024|Current Affairs: SSC GK

Daily Current Affairs in Hindi 2024|Current Affairs: SSC GK | 2 Oct 

1. गांधी जयंती (2 अक्टूबर)

154 साल पहले महात्मा गांधी का जन्म हुआ था, जिन्होंने पूरी दुनिया को अहिंसा का महत्व समझाया।

Daily Current Affairs in Hindi 2024|Current Affairs: SSC GK | 2 Oct

2. स्वच्छ भारत मिशन – 10 साल पूरे

प्रधानमंत्री मोदी 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

9,600 करोड़ रुपए से अधिक की स्वच्छता परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।

3. पीएम मोदी का झारखंड दौरा

झारखंड के हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे।

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करेंगे।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन भी करेंगे।

4. बायोगैस संयंत्र का शुभारंभ

पीएम मोदी ग्वालियर बायोगैस प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

प्लांट से प्रतिदिन 3 टन सीएनजी और 20 टन जैविक खाद का उत्पादन होगा।

5. जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि

सितंबर 2024 में GST कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रहा, जिसमें 6.5% की वृद्धि हुई।

सितंबर 2023 में 1.62 लाख करोड़  का GST कलेक्शन  हुआ था 

6. पीएम आवास योजना 2.O

योजना के दूसरे चरण के लिए राज्यों को केंद्र के साथ MoU साइन करना होगा।

दिसंबर 2024 तक कई सुधारों के साथ योजना लागू होगी।

पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में 1 करोड़ नए घर 5 साल की अवधि में बनाए जाएंगे। 

जिन पर 2 लाख करोड़ रुपए केन्द्र सरकार खर्च करेगी।

योजना के तहत गावों में 2 करोड़ और शहरों में 1 करोड़ घर बनाए जानें हैं। 

9 सितंबर को कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी थी।

7. पीएम किसान सम्मान निधि – 18वीं किस्त

5 अक्टूबर 2024 को हरियाणा चुनाव के दिन, पीएम मोदी 9.5 करोड़ किसानों को 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

8. अयोध्या रामलीला

पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विनर रिया सिंघा, सीता का रोल निभाएंगी।

3 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन शुरू होगा।

9. जन विश्वास बिल 2.0

व्यापारिक प्रक्रिया आसान बनाने के लिए जन विश्वास बिल 2.0 आगामी बजट सत्र में लाया जाएगा।

10. चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी (3 अक्टूबर)

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।

11. पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी योजना

1 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई, यह योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी, जिसमें 10,900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

12. चाणक्य डिफेंस डायलॉग 2024

भारतीय सेना और सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज के सहयोग से चाणक्य डिफेंस डायलॉग 2024 का आयोजन हुआ।

13. वायुसेना दिवस परेड

8 अक्टूबर 2024 को तांबरम वायु सेना स्टेशन पर वायु सेना दिवस परेड आयोजित होगी।

14. दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना

दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने ₹1000 मिलेंगे।

योजना का लाभ 2.5 लाख से कम आय वाली महिलाओं को मिलेगा।

15. बिहार सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना

इस योजना के तहत 12,500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 है।

16. अन्य महत्वपूर्ण समाचार

मार्क जुकरबर्ग दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 0.1 अंक घटकर 142.6 रहा।


Post a Comment

0 Comments