Famous persons: Current Affairs 2024 | भारत के प्रमुख चर्चित व्यक्ति और निधन-2024

Famous persons: Current Affairs 2024 |भारत के प्रमुख चर्चित व्यक्ति और निधन - 2024

2024 में भारत के प्रमुख चर्चित व्यक्तियों ने अपनी उपलब्धियों और योगदानों से सुर्खियाँ बटोरीं। इस वर्ष ने कई मशहूर हस्तियों के निधन की भी खबरें दीं, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 

इस लेख में हम 2024 के उन चर्चित व्यक्तियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई और जिनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति रहा।

निधन 2024 

Famous persons: Current Affairs 2024 |भारत के प्रमुख चर्चित व्यक्ति और निधन - 2024

आर एन अग्रवाल 

देश के जाने-माने एयरोस्पेस साइंटिस्ट और अग्नि मिसाइल के जनक डॉ रामनारायण अग्रवाल का निधन 15 अगस्त 2024 को हो गया। उन्होंने 83 वर्ष की उम्र में हैदराबाद स्थित अपने घर पर आखरी सांस ली।

डॉक्टर अग्रवाल रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान (DRDO) के साइंटिस्ट थे। उन्होंने भारत में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। वे अग्नि मिसाइलों के पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे और उन्हें अग्नि मैन के नाम से भी जाना जाता था। 

अग्रवाल को 1990 में पद्मश्री और 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2004 में प्रधानमंत्री की तरफ से एयरोस्पेस और अग्नि के क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था।

बुद्धदेव भट्टाचार्य 

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का 8 अगस्त 2024 को निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभाला।

बुद्धदेव के मुख्यमंत्री बनने के बाद बंगाल की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार हुआ, खूब विदेशी निवेश आया, कई नए उद्योग और आईटी कंपनियां आई। 

वर्ष 2022 में बुद्धदेव को पद्म भूषण देने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया।

यामिनी कृष्णमूर्ति 

लोकप्रिय भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन 3 अगस्त 2024 को हो गया। 84 वर्षीय यामिनी कई बीमारियों से पीड़ित थी। 

भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य से भारत की ख्याति को पूरी दुनिया में फैलाने वाली यामिनी आंध्र प्रदेश से जुड़ी एक तेलुगु अभिनेत्री थी।

श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजी गई यामिनी को केंद्र सरकार ने 1968 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

 यामिनी ने दिल्ली में 'यामिनी स्कूल ऑफ डांस' की स्थापना की और कई युवाओं को भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य में प्रशिक्षित किया। उन्होंने 'ए पैशन फॉर डांस' नामक एक पुस्तक भी लिखी है।

नटवर सिंह 

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 12 अगस्त 2024 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। वे वर्ष 1953 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हो गए थे। उन्होंने पाकिस्तान, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के रूप में काम किया।

नटवर सिंह ने मेयो कॉलेज, अजमेर और सिंधिया स्कूल, ग्वालियर में शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। बाद में उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉपर्स क्रिस्टी कॉलेज में पढ़ाई की।

अंशुमन गायकवाड 

पूरे भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रहे अंशुमन गायकवाड का 31 जुलाई 2024 को निधन हो गया।

71 वर्षीय गायकवाड लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीडित थे। वे क्रिकेटर सुनील गावस्कर के ओपनिंग पार्टनर थे। 

गायकवाड डिफेंसिव बैट्समैन थे और उन्हें 'द ग्रेट वॉल' भी कहा जाता था। अंशुमन ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए कुल 40 टेस्ट मैच और 15 वनडे मैच खेले है।

27 दिसंबर 1974 को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से उन्होंने डेब्यू किया था जबकि 1984 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

इस्माइल हानिया 

ईरान की राजधानी तेहरान में 31 जुलाई 2024 को हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई है। हमले में हानियां और उनके एक अंगरक्षक की मौत हो गई।

हानियां 30 जुलाई को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में थे। अप्रैल 2024 में इजरायल ने गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक की थी जिसमें हानियां के तीन बेटे -आमिर, हाजेम और मोहम्मद मारे गए थे। तीनों गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहे थे।

चर्चित व्यक्ति 

Famous persons: Current Affairs 2024 |भारत के प्रमुख चर्चित व्यक्ति और निधन - 2024

मनीष सिसोदिया 

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को 9 अगस्त 2014 को आबकारी नीति अनियमितताओं के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। निर्देशों के मुताबिक वे अपना पासपोर्ट जमा करेंगे तथा गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे।

जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथ की बेंच ने यह फैसला सुनाया है सिसोदिया शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार व धन शोधन मामलों में 17 महीने जेल में रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि निचली अदालत ने राइट टू स्पीडी ट्रायल को अनदेखा किया है और मैरिट के आधार पर जमानत रद्द नहीं की थी। बिना सजा के किसी को इतने लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता है।

पूजा खेड़कर 

यूपीएससी के लिए फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए आरक्षण का लाभ लेने जैसे कई आरोपों के चलते यूपीएससी ने 31 जुलाई 2024 को पूजा खेड़कर की अन्तिम उम्मीदवारी रद्द कर दी। आयोग ने खेड़कर पर भविष्य में किसी भी परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी है।

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा - 2022 (CSE - 2022) की अंतिम रूप सेअनुशसिंत उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेड़कर को 18 जुलाई 2024 को फर्जी पहचान बताकर अनुमेय सीमा से अधिक बार प्रयास करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़ें 👇

 

FAQ

2024 में कौन-कौन से प्रमुख भारतीय व्यक्ति चर्चित रहे?

2024 में कई प्रमुख हस्तियाँ चर्चित रहीं, जिनमें राजनीति, खेल, कला, और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियाँ शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख नाम जैसे नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी, प्रियंका चोपड़ा, और नीरज चोपड़ा ने महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं।

2024 में किस प्रमुख भारतीय व्यक्ति का निधन हुआ?

2024 में भारत ने कई मशहूर हस्तियों को खोया, जिनमें प्रमुख नामों में प्रशांत चौहान, सत्यजीत प्रधान, और बिनोद राजन जैसे व्यक्ति शामिल थे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दिया।

2024 में खेल जगत के कौन से व्यक्ति चर्चित रहे?

2024 में नीरज चोपड़ा, साक्षी मलिक, और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने खेल जगत में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के कारण सुर्खियाँ बटोरीं।

भारत के कौन से राजनेता 2024 में चर्चित रहे?

2024 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक घटनाओं के कारण चर्चित रहे।

2024 में फिल्म और कला जगत से कौन से व्यक्ति चर्चा में रहे?

फिल्म और कला जगत में प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, और रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मी उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों से 2024 में सुर्खियाँ बटोरीं।

2024 में किन प्रमुख व्यक्तियों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिले?

2024 में नीरज चोपड़ा को खेलों में उनके अद्वितीय योगदान के लिए और विद्या बालन को फिल्म जगत में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments