New Appointments in Government of India | प्रमुख नियुक्तियां 2024

New Appointments in Government of India | प्रमुख नियुक्तियां 2024  

New Appointments in India 2024| Recent Appointments| New Appointments in Government of India| Appointments Current Affairs| Important Appointments 2024|

Appointments Current Affairs

चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी 

केंद्र सरकार ने 6 अगस्त 2024 को चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (C. S. shetty) को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का नया अध्यक्ष घोषित किया।

उन्होंने 28 अगस्त को दिनेश कुमार खारा का स्थान ग्रहण किया। उन्हें 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शेट्टी ने भारत सरकार द्वारा गठित विभिन्न टास्क फोर्स और समितियाें का भी नेतृत्व किया है।

इन्होंने 1988 में एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer - PO) के रूप में SBI के साथ अपना करियर शुरू किया था।

निकोलस मादुरो 

नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (CNE) ने 29 जुलाई 2024 को निकोलस मादुरो को वेनेजुएला का राष्ट्रपति घोषित किया।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा।

80% मतों की गिनती के साथ , मादुरो को 51% वोट मिले, उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी को 44% वोट मिले , चुनाव में 21.6 मिलियन से अधिक वेनेजुएला के लोगों ने भाग लिया।

नीता अंबानी 

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (International Olympic Committee - IOC) ने 24 जुलाई 2024 को नीता अंबानी को फिर से सदस्य चुना।

उन्हें कुल 93 वॉटर्स ने अपना वोट दिया यानी वे 100 फ़ीसदी वोट के साथ चुनीं गई।

नीता वर्ष 2016 रियो डी जेनेरियो ओलंपिक गेम्स में पहली बार आईओसी (IOC) की सदस्य चुनी गई थीं। 

नीता की लीडरशिप में ही पहली बार ओलंपिक में 'इंडिया हाउस' बनाया गया।

9 राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त 

भारत के राष्ट्रपति ने 28 जुलाई 2024 को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

राज्यपालों की नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं : 

1. हरिभाऊ किशनराव बांगड़े - राजस्थान 

2. जिष्णु देव वर्मा - तेलंगाना 

3. ओम प्रकाश माथुर - सिक्किम 

4. संतोष कुमार गंगवार - झारखंड 

5. रामेन डेका - छत्तीसगढ़ 

6. सी. एच. विजयशंकर - मेघालय 

7. सी. पी. राधाकृष्णन - महाराष्ट्र के राज्यपाल 

8. गुलाब चंद कटारिया - पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक 

9. लक्ष्मण प्रसाद आचार्या - असम के राज्यपाल , मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार 

10. के. कैलाशनाथन - पुदुचेरी 

New Appointments in India 2024|Recent Appointments|New Appointments in Government of India|Appointments Current Affairs|Important Appointments 2024

शेखर कपूर 

फिल्म निर्माता शेखर कपूर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (International Films Festival of India - IFFI) गोवा के 55वें और 56वें संस्करण का महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया।

IFFI का 55वां संस्करण 20 से 28 नवंबर 2024 तक आयोजित होगा।

1952 में स्थापित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव एशिया का सबसे महत्वपूर्ण फिल्म महोत्सव है। 

गोवा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया भर के सिनेमाघरों को फिल्म कला को प्रदर्शित करने के लिए साझा मंच प्रदान करना है।

मसूद पेजेशकियन 

ईरान में 30 जुलाई 2024 को मसूद पेजेशकियन ने देश के 9वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

राष्ट्रपति बनने से पहले मसूद पेजेशकियन ईरान के तबरीज शहर से सांसद और देश के स्वास्थ्य मंत्री थे।

पेजेशकियन ने 5 जुलाई 2024 को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 30 लाख वोटों से हराया था।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की 19 मई को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद देश में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की गई थी।

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर 

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर 1 अगस्त 2024 को पहली महिला डीजी चिकित्सा सेवा (सेना) बनीं हैं।

इससे पहले वह एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति के बाद डीजी अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

नायर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चिकित्सा शिक्षा घटक का मसौदा तैयार करने के लिए डॉ. कस्तूरीरंगन समिति के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया गया था। 

उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया।

New Appointments in India 2024|Recent Appointments|New Appointments in Government of India|Appointments Current Affairs|Important Appointments 2024

New Appointments in Government of India

वी. पी. एस. कौशिक 

वीरेश प्रताप सिंह कौशिक ने 2 अगस्त को भारतीय सेना की एडजुटेंट जनरल का पदभार ग्रहण किया।

इससे पहले वे त्रिशक्ति कोर में जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यरत थे।

कौशिक वर्ष 2020 में असम राइफल्स (उत्तर) के इंस्पेक्टर जनरल बने थे।

कौशिक को जून 1988 में 3 कुमायूं (राइफल्स) में कमीशन मिला था।

ज्ञातव्य हो कि एडजुटेंट जनरल, यूनिट प्रशासन में कमांडिंग अधिकारी की मदद और आर्मी में ह्मयून रिसोर्सेस का मैनेजमेंट करता है।

प्रीती सूदन 

केंद्र सरकार ने 30 जुलाई 2024 को प्रीती सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission - UPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

सूदन ने मनोज सोनी की जगह ली है जिन्होंने 20 जुलाई को पद से इस्तीफा दिया था।

प्रीती सुदन इससे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव थीं। आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी सूदन ने महिला एवं बाल विकास , रक्षा मंत्रालय और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है।

सूदन को मुख्य रूप से बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत मिशन , राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग , एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध पर कानून बनाने के लिए भी जाना जाता है।

विकास लखेरा 

लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने 1 अगस्त 2024 को असम राइफल्स के डायरेक्टर जनरल का पदभार ग्रहण किया।

विकास इससे पहले असम राइफल्स में इंस्पेक्टर जनरल (नॉर्थ) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जुलाई 2024 में विकास को अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था इससे पहले उन्हें सेना मेडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड और दो जीओसी-इन-सी कमेंडेशन कार्ड से नवाजा जा चुका है।

शुभांशु शुक्ला 

भारत ने 2 अगस्त 2024 को इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट का चयन किया।

ISRO (इसरो) ने इस मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला को मुख्य अंतरिक्ष यात्री बनाए जाने की घोषणा की।

कैप्टन प्रशांत नायर को इस मिशन के लिए बैकअप के तौर पर चुना गया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु और ग्रुप कैप्टन प्रशान्त दोनों की अगस्त के पहले सप्ताह से अमेरिका में मिशन के लिए ट्रेनिंग शुरू की गई।

स्पेस मिशन के दौरान चयनित गगनयात्री साइंटिफिक रिसर्च और तकनीकों का परीक्षण करेंगे और स्पेस में आउटरीच एक्टिविटी में भी शामिल होंगे।

38 वर्षीय शुभांशु फाइटर पायलट और कॉम्बैट लीडर है उनके पास 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है।

दलजीत सिंह 

सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने 3 अगस्त 2024 को सीमा सुरक्षा बल Border Security Force - BSF) के महानिदेशक का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया है। 

दलजीत मौजूदा समय में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

टी. वी. सोमनाथन 

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10 अगस्त 2024 को सीनियर आईएएस अधिकारी टी. वी. सोमनाथन को भारत का कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 2 वर्ष होगा, जो 30 अगस्त से शुरू होगा। वह राजीव गाैबा का स्थान लेंगे।

सोमनाथ ने 2015 से 2017 के बीच 2 वर्ष से अधिक समय तक प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया।

इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2019 में व्यय सचिव के रूप में नियुक्त होने से पहले तक अपने कैडर राज्य में कार्य किया।

मयंक जोशी 

विदेश मंत्रालय ने मयंक जोशी को 24 जुलाई को बहामास कॉमनवेल्थ में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। 

वे अपने कार्यकाल के दौरान किंग्सटन में रहेंगे। उन्हें मासाकुई रूंगसंग के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

मयंक को 29 अगस्त 2023 को जमैका में हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

वे 2020 में टोक्यो में भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन के रूप में काम कर चुके हैं।

New Appointments in India 2024|Recent Appointments|New Appointments in Government of India|Appointments Current Affairs|Important Appointments 2024

Recent Appointments

पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा 

थाईलैंड की संसद में 16 अगस्त 2024 को पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया।

वे पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन की बेटी हैं। 37 वर्षीय पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा देश की 31वीं प्रधानमंत्री बनी है।

शिनवात्रा के पक्ष में 319, जबकि विरोध में 145 वोट पड़े।

पाइतोंग्तार्न थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं, साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं।

यिंगलुक थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं।

अंजिक्या नाइक

अंजिक्या नाइक 23 जुलाई 2024 को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (Mumbai Cricket Association - MCA) के नए अध्यक्ष बने। उन्होंने संजय नाइक को 7 वोटों से हराकर चुनाव जीता।

37 वर्ष के अंजिक्या नाइक (सबसे युवा अध्यक्ष) को 221 वोट मिले, जबकि संजय नाइक को महज 114 वोट ही मिल सके।

जून 2024 में अमोल काले के निधन के बाद से अध्यक्ष पद खाली था।

New Appointments in India 2024|Recent Appointments|New Appointments in Government of India|Appointments Current Affairs|Important Appointments 2024

New Appointments in India 2024

यह भी पढ़ें : 👇

New Appointments in India 2024|
Recent Appointments|
New Appointments in Government of India|
Appointments Current Affairs|
Important Appointments 2024|





Post a Comment

0 Comments