Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK

Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK| 1 Oct 

1 अक्टूबर को वर्ल्ड वेजीटेरियन डे और अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। इस बीच, मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा की गई। कोहली ने सबसे तेज 27,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाकर तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ामहाराष्ट्र सरकार ने देशी गाय को 'राज्य माता' का दर्जा दिया।

Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK| 1 Oct

प्रमुख घटनाएँ (1 अक्टूबर 2024):

1 अक्टूबर: वर्ल्ड वेजीटेरियन डे और अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस

हर साल 1 अक्टूबर को 'वर्ल्ड वेजीटेरियन डे' (विश्व शाकाहार दिवस) और 'इंटरनेशनल डे फॉर ओल्डर पर्सन' (अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस) मनाया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बुजुर्गों की संख्या 2031 तक 19.4 करोड़ हो जाएगी, जो फिलहाल 13.8 करोड़ है।

2011 में बुजुर्गों की आबादी 8.6% थी, जो 2031 तक 13.1% होने की संभावना है।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 33 साल पहले बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए शुरू हुआ था।

Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK| 1 Oct

2. मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (8 अक्टूबर)

मिथुन चक्रवर्ती को 2024 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मिथुन, जो पहले नक्सली थे, 350 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उन्हें 'कल्चरल आइकॉन' कहा।

3. महाराष्ट्र सरकार ने देशी गाय को दिया 'राज्य माता' का दर्जा

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने देशी गाय को 'राज्य माता' का दर्जा दिया।

इससे गोरक्षण संस्थाओं को सब्सिडी दी जाएगी।

महाराष्ट्र ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना।

Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK| 1 Oct

4. विराट कोहली ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली ने सबसे तेज़ 27,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

उन्होंने 594 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जो सचिन तेंदुलकर की 623 पारियों से 29 पारियाँ कम हैं। अपने शानदार करियर के दौरान सचिन ने 623 पारियों में 27,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए थे

कुमार संगकारा (648 पारियाँ) और रिकी पोंटिंग (650 पारियाँ) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 

Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK| 1 Oct

5. प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा (2 अक्टूबर)

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती पर झारखंड के हजारीबाग में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने 79,150 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की।

प्रधानमंत्री वाराणसी में 20 अक्टूबर को 1,300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

6. पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों का अपग्रेडेशन शुरू

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और केरल को छोड़कर सभी राज्यों में स्कूलों का अपग्रेडेशन शुरू कर दिया है।

ये काम पीएम श्री स्कीम के तहत किया जा रहा है।

7. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार

सरकार ने घोषणा की है कि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलेगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

8. नलिन प्रभात बने जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी

नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।

वे 1 अक्टूबर 2024 को रिटायर हुए आर. आर. स्वैन की जगह लेंगे।

Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK| 1 Oct

9. सेबी ने 4 कंपनियों के IPO को दी मंजूरी

सेबी ने स्विगी, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, विशाल मेगा मार्ट और ममता मशीनरी के IPO को मंजूरी दी है।

10. रक्षा कंदासामी ने जीते दो अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब

भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी रक्षा कंदासामी ने क्रोशिया इंटरनेशनल और बेल्जियम जूनियर टूर्नामेंट के खिताब जीते।

11. एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह ने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK| 1 Oct

12. भारत-कजाकिस्तान सैन्य अभ्यास 'काजिंद 2024' उत्तराखंड में शुरू

भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद 2024 का आठवां संस्करण उत्तराखंड के औली में शुरू हुआ।

Daily Current Affairs in Hindi: Current Affairs 2024 |SSC GK| 1 Oct

13. दिल्ली में राइजिंग राजस्थान निवेशक सम्मेलन आयोजित

दिल्ली में राइजिंग राजस्थान निवेशक सम्मेलन में 8 लाख करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

14. छत्तीसगढ़ में 10,000 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में 10,000 करोड़ रुपए के चार प्रमुख राजमार्गों के विकास की मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👇Daily Current Affairs in Hindi

पीएम मोदी ने 9.4 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 20,000 करोड़ रुपए: महाराष्ट्र को कृषि, पशुपालन और मेट्रो योजनाओं की सौगात

राजस्थान में नमो भारत मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू: 145 की रफ्तार पर दौड़ी, जल्द शुरू होगा भारत का पहला एयर ट्रेन प्रोजेक्ट

इब्सामार (IBSAMAR) VII: भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास

लाडली बहना योजना: 1574 करोड़ रुपए की राशि मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर

भारतीय वायु सेना का 92वां वायु सेना दिवस: चेन्नई के मरीना बीच पर भव्य एयर शो, लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ नाम

चीन के खिलाफ भारतीय नौसेना को मिलेगा ब्रह्मास्त्र: अमेरिका ने MK-54 टॉरपीडो की बिक्री को दी मंजूरी 

"भारत और यूएई का आर्थिक संगम: यूपीआई और AANI के माध्यम से सीमा पार लेनदेन का नया युग"

FAQ

वर्ल्ड वेजीटेरियन डे और अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस कब मनाया जाता है?

वर्ल्ड वेजीटेरियन डे (विश्व शाकाहार दिवस) और अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। वर्ल्ड वेजीटेरियन डे का उद्देश्य शाकाहारी जीवनशैली को बढ़ावा देना है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस बुजुर्गों के अधिकारों और उनकी देखभाल के महत्व को रेखांकित करता है।

2024 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसे मिलेगा?

2024 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया जाएगा। उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है और तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

महाराष्ट्र ने किसको 'राज्य माता' का दर्जा दिया?

महाराष्ट्र सरकार ने देशी गाय को 'राज्य माता' का दर्जा दिया है। यह कदम देश में गोरक्षण और कृषि के विकास के लिए उठाया गया है, जिससे गोरक्षण संस्थाओं को सब्सिडी भी दी जाएगी।

विराट कोहली ने किस रिकॉर्ड को तोड़ा है?

विराट कोहली ने सबसे तेज़ 27,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 594 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जो सचिन तेंदुलकर से 29 पारियाँ कम हैं।

प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर को झारखंड में कौन सी योजना का शुभारंभ किया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग में 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत 79,150 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की गई।

Post a Comment

0 Comments